CG में 429 इंजीनियरों की भर्ती करेगी पावर कंपनी;52 असिस्टेंट और 377 जूनियर इंजीनियर के पद शामिल

रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्टेट पावर कंपनी असिस्टेंट इंजीनियर (एई) और जूनियर इंजीनियरों (जेई) के 429 पदों पर इंजीनियरों की भर्ती करेगी। पावर कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बिजली कंपनी ने इंजीनियर भर्ती परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया के लिए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा था। प्रपोजल मिलने के बाद व्यापमं के अधिकारियों ने विज्ञापन जारी किया है।

कंपनी के कार्यपालक निदेशक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि जेई और एई की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच पर जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर की भर्तियां होंगी।

इन पदों पर होगी इतनी भर्तियां

ट्रांसमिशन कंपनी में 52 असिस्टेंट इंजीनियरों की भर्ती इलेक्ट्रिकल ब्रांच में होगी। इसके साथ ही जूनियर इंजीनियर के 377 पदों पर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और जनरेशन कंपनी में भर्ती होगी। इसमें जेई इलेक्ट्रिकल के 346 पद, जेई मैकेनिकल के दो, जेई सिविल के 24 और जेई इलेक्ट्रॉनिक्स के 5 पद हैं।

यहां मिलेगी पूरी जानकारी
भर्ती प्रक्रिया के साथ वांछित योग्यता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि शर्तों की विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in और व्यापमं की वेबसाइट www.cgvyapam.choice.gov.in में मिलेगी। इच्छुक आवेदक परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए व्यापमं की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

अब तक बिजली कंपनी में 706 रिक्त पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने पिछले साल 307 इंजीनियरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की थी। इस साल फिर से 429 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। ऐसे में अब तक बिजली कंपनी में 706 रिक्त पदों पर युवाओं को नौकरी मिलने वाली है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGBSE; राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को, पहले 12-13 दिसंबर को होनी थी परीक्षा

    *छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथि में किया संशोधन रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसई) 2026-27 की तिथि में संशोधन किया गया…

    PWD; मंत्री अरुण साव बोले- कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता,सीई से लेकर उप अभियंता तक को प्रशिक्षण

    *पीडब्लूडी की राज्य स्तरीय कार्यशाला में गुणवत्ता, तकनीक और नवाचार पर मंथन रायपुर , उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव आज विभागीय अभियंताओं के लिए आयोजित ‘निर्माण मंथन’…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश