CG विधानसभा में मुर्गे के अंडे देने पर लगे ठहाके;धर्मजीत बोले- मुर्गियां कम अंडा दे रहीं, मंत्री चौबे ने कहा-मुर्गी से बात करेंगे

रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को अंडे, मुर्गे और मुर्गी का मामला उठा। विधायक और मंत्री के बीच रोचक बातें हुईं। सदन में ठहाके भी खूब लगे। दरअसल धर्मजीत सिंह प्रदेश के गौठानों में मुर्गी पालन, अंडा उत्पादन की समस्या पर बात कर रहे थे। उन्होंने इस ओर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का ध्यान दिलाया।

धर्मजीत सिंह ने कहा- मैं अपने क्षेत्र में दौरे पर गया था, गौठान में देखा। आपके दो अधिकारी भी साथ गए थे। वहां की महिलाओं ने मुझे बताया कि पहले मुर्गियों को गोदरेज कंपनी का दाना देते थे, तो अंडे का उत्पादन अच्छा था। अब लोकल दाना देते हैं। अंडे का उत्पादन घट गया है। मंत्री जी क्या आप गोदरेज का दाना फिर से दिलवाएंगे।

इस बीच एक विधायक ने कह दिया कि पहले अंडा आया या मुर्गी समझ नहीं आ रहा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- मेरे कक्ष में आना समझा दूंगा, ये सुनकर सभी हंस पड़े। रविंद्र चौबे, मुस्कुराकर बोले- कौन दो IAS गए थे पता करता हूं, मुर्गियों से वो बात किए कि नहीं, पहले ज्यादा अंडा देते अब कम दे रहे हैं। विभाग में चर्चा कर लूंगा पहले कौन सा फीड देते थे देख लेंगे। कहीं मुर्गियां एज की वजह से तो कम अंडा नहीं दे रही हैं। धर्मजीत सिंह- सभी यंग मुर्गियां हैं एज की बात नहीं है। सौरभ सिंह- मुर्गियों से बात करिए कि कौन सा दाना खाकर ज्यादा अंडा देंगे। चरणदास महंत- पहले वाला दाना 40 रुपए किलो था अब 20 रुपए वाला दे रहे हैं इसलिए आधा हो गया है। रविंद्र चौबे- मुर्गियों से बात करेंगे।

धर्मजीत सिंह- इस पर एक किस्सा बता दूं, एक बार एक अधिकारी पोल्ट्री फॉर्म गए सभी मुर्गियों से कहा कि अंडा दो वर्ना ठीक नहीं होगा। ये देखकर सभी मुर्गियों ने 5-6 अंडे दिए, एक ने सिर्फ एक ही दिया। अधिकारी ने मुर्गी से पूछा तुमने एक क्यों दिया, मुर्गी ने कहा- आपके डर से एक दिया है मैं वैसे मुर्गा हूं, ये सुनकर विधानसभा में सभी मंत्री विधायक जोर जोर से हंसने लगे। अमरजीत भगत बोले-लेकिन विपक्ष वाले मुर्गियों को अंडा देने नहीं दे रहे हैं।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’