CG में कांग्रेस का सत्याग्रह; गूंजा-रघुपति राघव राजाराम, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का विरोध

रायपुर, राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द किए जाने के मामले में कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। रविवार को छत्तीसगढ़ में भी इस मामले को लेकर कांग्रेस ने एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया है। इसी कड़ी में रायपुर में कांग्रेस जिला कार्यालय के सामने कांग्रेस नेता जुटे और ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाकर प्रदर्शन किया। वहीं पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कोंडागांव मौन रहकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मुंह में ताला लगाकर अनोखे तरीके से विरोध जताया। कांग्रेसियों का कहना है कि जब लोकतंत्र में बोलने की आजादी ही खत्म कर दी गई है, तब जुबान पर ताला लगाना ही बेहतर है और केंद्र सरकार की इन्हीं अलोकतांत्रिक नीतियों का कांग्रेसी विरोध कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन के अलावा कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेता और नगर निगम सभापति प्रमोद दूबे ने कहा कि एक समय था, जब अंग्रेज बीना किसी सुनवाई के ही सजा दे दिया करते थे। ठीक ऐसा ही राहुल गांधी के साथ भी हुआ है। संवैधानिक प्रक्रिया पूरी किये बगैर निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी। जबकि इसे पहले राष्ट्रपति के पास भेजा जाना था।

मोहन मरकाम ने कोंडागांव में दिखाई गांधीगिरी

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम अपने विधानसभा क्षेत्र और गृह जिला कोंडागांव में आयोजित सत्याग्रह में शामिल हुए। यहां डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद मोहन ने सत्याग्रह की शुरुआत की और कांग्रेस नेता- कार्यकर्ताओं के साथ मौन रहकर विरोध प्रदर्शन किया।

  • Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की सचिव किरण गुप्ता की प्रतिनियुक्ति समाप्त,मिश्रा नए सचिव होंगे

     रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं सचिव श्रीमती किरण गुप्ता का तबादला हो गया है । आज उन्हें भारमुक्त कर दिया गया। श्रीमती किरण गुप्ता…

    SCHOOL; निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम, सीएस के सख्त निर्देश

    0 शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने फीस विनियमन अधिनियम का कड़ाई से पालन कराएं-मुख्य सचिव विकासशील रायपुर, राज्य के कतिपय निजी विद्यालयों द्वारा पालकों से उनके पाल्यों के अध्यापन हेतु…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…