CG-PSC ने जारी किया वन विभाग में भर्ती कार्यक्रम;18 मई से 3 जून तक साक्षात्कार,होगी 211 पदों पर भर्ती

रायपुर, आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट से फैसला आने के बाद छत्तीसगढ़ में अटकी भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। CG-PSC यानि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 2020 में हुई वन सेवा की संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को 18 मई से शुरू 3 जून तक इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

प्रदेश में वन सेवा संयुक्त परीक्षा 2020 में 211 पदों में भर्ती होनी है। जिसके लिए लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 635 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू दो पालियों में होगा। पहली पाली में सुबह 9 बजकर 30 मिनट से और दूसरी पाली में इंटरव्यू दोपहर दो बजे से निर्धारित दिन दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की उपस्थिति पहली पाली में सुबह 8 बजकर 30 मिनट और दूसरी पाली में दोपहर एक बजे तक होनी जरूरी है।

एक दिन पहले होगी दस्तावेज की जांच

तय इंटरव्यू शेड्यूल से ठीक एक दिन पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को दिए गए समय पर पहुंचना जरूरी होगा। दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
कोविड नियमों का रखना होगा ध्यान

इंटरव्यू के लिए पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को कोविड नियमों का भी ध्यान रखना होगा। कार्यालय परिसर में इंटरव्यू के समय केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही इंटरव्यू देने आ रहे अभ्यर्थियों को फेस मास्क लगाना होगा।और सैनेटाइजर रखना भी जरूरी है। इसके बिना इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • Related Posts

    PHED; लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के साथ पदस्थापना आदेश जारी, 15 दिनों में ज्वाइनिंग के निर्देश

    रायपुर. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल अभियंता और 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा…

    CGHB; नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का आज होगा शुभारंभ,मंत्री ओपी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन

    रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी 25 अगस्त को…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….