CGBSE;पेपर लीक के बाद माशिमं ने किया नया नियम लागू, 10 अप्रैल को होगी परीक्षा

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी का पेपर लीक होने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) अलर्ट हो गया है और बड़ा कदम उठाया है. माशिमं 10 अप्रैल को हिंदी की दोबारा परीक्षा आयोजित कर रही है, जिसको लेकर नियम में बड़ा बदलाव किया गया है. गोपनीयता और सुरक्षा के मद्देनजर मंडल ने परीक्षा व्यवस्था में कई बदलाव किए हैं.

बोर्ड परीक्षा को लेकर इस बार माशिमं काफी सावधानी बरत रहा है. किसी भी तरह की गड़बड़ियों को रोकने के लिए परीक्षा सामग्री वितरण व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं. अब प्रत्येक जिले के नोडल अधिकारी कंटेनर लेकर माशिमं दफ्तर आएंगे और यहां से प्रत्येक समन्वय केंद्र तक जीपीएस लॉक वाले कंटेनर में सामग्री भेजी जाएगी.

वन-टाइम लॉक सिस्टम रहेगा लागू

  • वन-टाइम लॉक सिस्टम लागू रहेगा और थाने में ही यूनिक नंबर मिलान व लॉक खोलने की प्रक्रिया होगी, जिसमें पुलिस और राजस्व अधिकारी मौजूद रहेंगे.
  • समन्वय केंद्र पहुंचने पर केंद्र प्रभारी पुष्टि करेंगे और वीडियो कॉल कर पार्टी ऑफिसर, नोडल अधिकारी एवं समन्वय केंद्र प्रभारियों की उपस्थिति में जीपीएस लॉक खोला जाएगा.
  • समन्वय केंद्र में वन टाइम लॉक से स्ट्रॉन्ग रूम को सील किया जाएगा. सील करते समय भी वीडियोग्राफी कराई जाएगी.
  • यह वीडियो ग्राफी पार्टी ऑफिसर को सौंपी जाएगी. केंद्र अध्यक्ष के गोपनीय सामग्री की पेटी समन्वय केंद्र से बाहर ले जाते समय जिला शिक्षा अधिकारी वन टाइम लॉक लगे होने की जांच करेंगे.
  • परीक्षा के उपरांत समस्त उपयोग किए गए वन टाइम लॉक को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा.  12वीं के हिंदी का पेपर हुआ था लीक

12वीं हिंदी की परीक्षा 14 मार्च को आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद कई स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के हवाले से यह मामला संज्ञान में आया कि हिंदी की बी सेट का पेपर परीक्षा के एक दिन पहले  लीक हो गया था. हस्तलिखित पेपर सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इसके बाद एनएसयूआई ने पेपर लीक होने का दावा करते हुए मामला उठाया. जिसके बाद माशिमं ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस जांच के बीच माशिमं ने 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी. हिंदी की परीक्षा 10 अप्रैल को पूरा आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12:15 तक निर्धारित किया गया है. 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGBSE; 10वीं में संध्या नायक और 12वीं में जिज्ञासु वर्मा बने टॉपर

     रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने परिणाम घोषित किए।…

    SUSPEND;विवादित प्रश्न में राम नाम शामिल करने पर महासमुंद डीईओ निलंबित, बड़ी वित्तीय गड़बड़ी उजागर

    महासमुंद, राज्य के महासमुंद जिले में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…