CGPSC;पावर कंपनी में अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को विदाई, वित्त एवं जनसंपर्क सचिव के रूप में रहेंगे पावर कंपनी के निदेशक

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय के सेवाभवन में आयोजित समारोह में अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग के सचिव बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी गईं एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष पद से विदाई दी गई। पावर कंपनी की ओर से प्रबंध निदेशकों ने डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
पावर कंपनीज के डंगनिया मुख्यालय स्थित सेवाभवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में होने से राज्य शासन एवं केंद्र सरकार के मंत्रालयों में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर मिला, परन्तु पावर कंपनीज में कार्य करने का अनुभव अलग ही रहा। यहां के अधिकारी-कर्मचारियों की लगन, समर्पण और निष्ठा सराहनीय है। किसी भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारी-कर्मचारी पूरी तन्मयता से टीम वर्क के साथ कार्य करते हैं। उनके अनुभव, तथ्यों की समझ और स्पष्ट कार्यसंस्कृति सीखने योग्य है।
पावर कंपनीज के प्रबंध निदेशकगण एस.के. कटियार (जनरेशन), राजेश कुमार शुक्ला (ट्रांसमिशन) एवं भीमसिंह कंवर (डिस्ट्रीब्यूशन) ने कहा कि पावर कंपनी ने डॉ. यादव के मार्गदर्शन में उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, स्मार्ट मीटर सहित सभी योजनाओं में उल्लेखनीय प्रगति हुई। कार्यालय में ई-ऑफिस, बायोमेट्रिक अटेंडेंस को त्वरित गति से लागू किया गया। विभिन्न योजनाओं की मैदानी कठिनाइयों को समझते हुए प्रावधान किए गए, जिससे निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लक्ष्य को पूरा करने में सफलता मिली। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने जनरेशन कंपनी को 76.44 प्रतिशत पीएलएफ के साथ विद्युत उत्पादन के लिए देशभर में तृतीय स्थान प्रदान किया। उपभोक्ता सेवा में सुधार के उपायों के कारण डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की रैंकिंग बी से ए हो सकी। ट्रांसमिशन कंपनी के वर्षों से लंबित प्रकरणों पर त्वरित निर्णय लेते हुए उनका निराकरण किया जा सका।
कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक वी.के. साय, के.एस. मनोठिया, संजय पटेल, एम.एस. चौहान, संदीप मोदी, एस.के. ठाकुर, एम.एस. कंवर, सी.एल. नेताम, संजय खंडेलवाल एम. जामुलकर, संजीव सिंह, श्रीमती रश्मि वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद पटेल ने किया। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SEC;ईवीएम प्रबंधन, चुनावी डेटाबेस साझा करने और समय पर चुनाव कराने पर बनी सहमति

    0 स्थानीय निकाय चुनावों को आसान, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने पर हुआ मंथन रायपुर, राज्य निर्वाचन आयोग, छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर स्थित कार्यालय में आज राज्य निर्वाचन आयुक्तों…

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व