CGPSC; छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, फरवरी में होगी प्रीलिम्स परीक्षा

रायपुर,  छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से स्टेट सर्विस एग्जाम (CGPSC State Services Exam 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होकर दिसंबर के अंत तक यानी कि 30 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा से जुड़ी ये हैं अहम तिथियां

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तारीख- 1 दिसंबर, 2023

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 दिसंबर, 2023

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए सुधार विंडो ओपन रहेगी- 31 दिसंबर से 1 जनवरी 2024 तक

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए विलंब शुल्क के साथ करेक्शन विंडो ओपन रहेगी- 1 जनवरी से 3 जनवरी 2024 तक

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा: 11 फरवरी, 2024

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की तिथि: 13 से 16 जून, 2024 संभावित

फरवरी में होगी छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा  

सीजीपीएससी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के माध्यम से कुल 242 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अधिसूचना के अनुसार, सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2023 11 फरवरी, 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कंडक्ट कराई जाएगी। सीजीपीएससी मेन्स 2023 परीक्षा 13, 14, 15 और 16 जून को आयोजित की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए देनी होगी ये फीस

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को बतौर आवेदन शुल्क 400 रुपये देने होंगे। हालांकि, जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, उन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    ADMMISSION; PG एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी, 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 30 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    भुवनेश्वर,ओडिशा में पोस्टग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन चाहने वाले छात्रों के लिए अब एग्जाम की तारीखें आ गई हैं। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कॉमन PG एंट्रेंस टेस्ट (CPET) 2026 का…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…