CGPSC;भर्ती घोटाले में संदिग्ध अभ्यर्थियों के एकेडमिक रिकॉर्ड चेक करेगी CBI, कई दस्तावेज गायब

रायपुर,  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाले में सीबीआई ने पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और सचिव जीवन किशोर ध्रुव के घर से जब्त दस्तावेज की जांच शुरू कर दी है। नवा रायपुर स्थित सीजीपीएससी दफ्तर से ओएमआर और आंसर शीट लेकर आई है। सभी की हर पहलू पर जांच शुरू कर दी। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त की गई है। परीक्षा से संबंधित अन्य दस्तावेज भी मांगे गए हैं। दफ्तर से कई जरूरी दस्तावेज गायब मिले हैं। इसे लेकर एजेंसी ने परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा की है।

सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में सीबीआई सोनवानी अपने पैतृक घर सर्वदा में है। जबकि ध्रुव भिलाई में हैं। दोनों के घर और पीएससी ऑफिस से जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच के बाद ही अधिकारी और कर्मचारियों का बयान दर्ज होंगे। पीएससी में परीक्षा के लिए अलग-अलग विषय के आधार पर एक्सपर्ट पैनल बनाया है, जो प्रश्नपत्र सेट करते हैं। राज्य के बाहर गोपनीय प्रिंटिंग प्रेस को छापने के लिए भेजा जाता है। इसकी जानकारी सिर्फ अध्यक्ष और परीक्षा नियंत्रक को होती है। इसके बारे में भी जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सीबीआई जिन अभ्यर्थियों पर आरोप है उनके बॉयोडाटा का विश्लेषण करेगी। उनका एकेडमिक रिकार्ड कैसा है। स्कूल और कॉलेज के परीक्षा में कैसा रिजल्ट है? उनके पीएससी के प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू में क्या नंबर है। क्या दस्तावेज गायब हैं? जिन छात्रों को लेकर विवाद हैं। उनका इंटरव्यू किस बोर्ड में हुआ है। सभी की जांच पूरी होने के बाद सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे।

इनके बयान होंगे दर्ज

दस्तावेज के परीक्षण के बाद सीबीआई की टीम परीक्षा में जिनका चयन हुआ है उनके आगे-पीछे बैठने वालों के भी बयान लेगी। चयनित अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में कितनी देर तक बैठा था? वह आंसर लिख रहा था या खाली बैठा था? इंटरव्यू में कुछ ही मिनट में कक्ष से बाहर आ गए? जिनका चयन नहीं हुआ उन्हें कितनी देर बैठाया?।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; सारंगढ़ में उफनते नाले में पुल पार करते बही कार, पति-पत्नी लापता

    रायगढ, सोमवार को छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर स्थित माधोपाली के पास लात नाला में बड़ा हादसा हो गया. जहां तेज बहाव के बीच पुल पार करने के दौरान एक…

    POLICE; रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सेंट्रल जोन के 89 होटल, लॉज और धर्मशालाओं में की सघन चेकिंग, 9 संचालकों को सुधार के दिए निर्देश

    रायपुर,  राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने मध्य जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र