रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद ( Chhattisgarh State Bar Council ) के नवनिर्वाचित सदस्य अधिवक्ता विवेकानंद भोई को परिषद के अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। गत दिवस बिलासपुर मुख्यालय में परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक में विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। इसमें अधिवक्ता विवेकानंद भोई को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिवक्ता श्री भोई को परिषद के आनुशासन समिति के अध्यक्ष समेत अध्यक्ष-लेजिस्लेशन एवं रिफार्म समिति,सदस्य- न्यासी उपसमिति, सदस्य- अधिवक्ता कल्याण समिति ((बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया), सदस्य-राज्य अधिवक्ता कल्याण समिति, सदस्य-वित्त समिति, सदस्य- अपील समिति, सदस्य- विधिक सहायता समिति एवं सदस्य- नियम निर्माण समिति बानाया गया है।
बती दें अधिवक्ता परिषद के चुनाव 10 वर्षों के पश्चात हुए हैं, चीफ जस्टिस हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ के सुमोटो पिटीशन के आदेश पर यह चुनाव कराया गया। चुनाव में 25 सदस्यों के निर्वाचन से छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद का गठन हुआ है। ये 25 सदस्य आपस में मिलकर अध्यक्ष एवं अन्य कमेटियों का निर्धारण करा लिए है। इससे छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त अधिवक्ताओं के हित से संबंधित कार्य सुचारू रूप से चल सकेंगे।
अधिवक्ता परिषद के जो 25 सदस्य है, उनमें कमल किशोर पटेल, शत्रुघ्न सिंह साहू, ब्रिजेश नाथ पाण्डेय, शैलेन्द्र दुबे, रविन्द्र कुमार पाराशर, फैजल रिजवी, विवेकानन्द भोई, नरेंद्र कुमार सोनी, संतोष कुमार वर्मा, गणेश राम गुजराल, चन्द्र प्रकाश जांगड़े, अशोक कुमार तिवारी, प्रशांत तिवारी, प्रभाकर सिंह चंदेल, प्रवीन गुप्ता, उत्तम कुमार चंदेल, विराट वर्मा, अनिल कुमार गोयल, भास्कर प्रसाद साहू, जनार्दन कुमार त्रिपाठी, अनिल सिंह चौहान, रूपेश त्रिवेदी, आलोक कुमार गुप्ता, रवि सिंह राजपूत और बादशाह सिंह शामिल हैं।







