CGSSB; कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर, आकस्मिक परीक्षाओं के लिए तीन विशेष तारीख तय

रायपुर,  छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में विभिन्न विभागों में भर्ती परीक्षाओं के साथ-साथ प्रवेश परीक्षाओं, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और राज्य पात्रता परीक्षा (SET) की तिथियां भी घोषित की गई हैं।यूपीएससी की तर्ज पर कर्मचारी चयन मंडल ने वार्षिक कैलेंडर जारी करने की व्यवस्था शुरू की है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) का नाम बदलकर कर्मचारी चयन मंडल किए जाने के बाद यह पहला वार्षिक परीक्षा कैलेंडर है। कैलेंडर से साफ है कि मंडल भर्ती परीक्षाओं के साथ विभिन्न व्यावसायिक और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं भी आयोजित करेगा।

2027 में इन तारीखों पर होंगी प्रमुख परीक्षाएं

  • 10 जनवरी – समूह-2 के अंतर्गत उप समूह-2 की परीक्षा
  • 14 मार्च – समूह-1 की परीक्षा
  • 4 अप्रैल – समूह-6 के अंतर्गत उप समूह-2 की परीक्षा
  • 18 अप्रैल – समूह-3 के अंतर्गत उप समूह-3 की परीक्षा
  • 2 मई– PPT और Pre B.Ed
  • 9 मई – PET और Pre M.Sc Nursing
  • 23 मई – PPHT और Pre Post Basic Nursing
  • 30 मई – Pre D.El.Ed
  • 6 जून – Pre MCA और Pre B.Sc Nursing
  • 13 जून – PAT / PVPT
  • 11 जुलाई– समूह-2 के अंतर्गत उप समूह-3 की परीक्षा
  • 25 जुलाई – समूह-5 की परीक्षा
  • 29 अगस्त– समूह-6 के अंतर्गत उप समूह-1 की परीक्षा
  • 19 सितंबर – आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित
  • 26 सितंबर – TET
  • 3 अक्टूबर – SET
  • 17 अक्टूबर – समूह-2 के अंतर्गत उप समूह-1 की परीक्षा
  • 21 नवंबर – समूह-7 की परीक्षा
  • 28 नवंबर – आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित
  • 12 दिसंबर– समूह-4 की परीक्षा
  • 19 दिसंबर – आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित

तीन तारीखें आकस्मिक परीक्षाओं के लिए आरक्षित

कर्मचारी चयन मंडल ने 19 सितंबर, 28 नवंबर और 19 दिसंबर 2027 को आकस्मिक परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखा है। वार्षिक कैलेंडर जारी होने के बाद यदि किसी विभाग की ओर से परीक्षा आयोजित कराने के लिए आकस्मिक आवेदन प्राप्त होता है, तो इन आरक्षित तिथियों पर परीक्षा आयोजित की जा सकेगी। परीक्षा की तारीखें पहले से जारी होने से अभ्यर्थी और प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई की समय-सारिणी पहले से तैयार कर सकेंगे।

परीक्षा कैलेंडर मंडल के वेबसाइट पर अपलोड

कर्मचारी चयन मंडल ने विस्तृत परीक्षा कैलेंडर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ संबंधित परीक्षा के लिए जारी होने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी जरूर देखें, क्योंकि कैलेंडर में दी गई तिथियों में आवश्यकता के अनुसार बदलाव संभव हो सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व