POLITICS; वन विभाग के दिहाडी कर्मचारियों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव का आश्वासन,जल्द होगा कार्यभारित- स्थायीकरण

रायपुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि मुझे वन विभाग की 48 दिनों की हड़ताल भली भांति मालूम है, हड़ताल अवधि में सर्प ने भी काटा था, आप लोगों के लिये पहल किया था और वर्तमान में भी फिर पहल करुंगा। उन्होने ये भी कहा है कि वन मंत्री से चर्चा हो चुकी है, मुख्य मंत्री और वित्त मंत्री से चर्चा करके,वित्त विभाग में जो आप लोगों का प्रस्ताव गया है उसे जल्द स्वीकृति कराने के लिये भरसक प्रयास करने का आश्वासन दिया।

दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के नेताओं से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने कहा कि मुख्य मंत्री बाहर गये है आते ही चर्चा कर उक्त प्रस्ताव को पास कराने के लिये मैं बाते करुंगा ताकी दीपावली के पूर्व आपके प्रस्ताव पास हो जाये। बस्तर क्षेत्र के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव से कहा कि दिपावली के पहले कार्यभारित और स्थायीकरण करने के लिये वन मंत्री ने आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक पूरा नही किया गया है, पुन: दिपावली आने वाला है! मंत्रालय में आकस्मिकता कार्यभारित और स्थायीकरण का जो प्रस्ताव गया है,उसे जल्द पुरा कराने का निवेदन किया।

छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ के बैनर तले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नियमितीकरण, स्थायीकरण, आकस्मिकता कार्यभारित सेवा नियम को लेकर एकजुट हो चुके हैं। आर पार की लड़ाई लड़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वे कमर कस चुके है, बस्तर वन मंडल कांगेरघांटी राष्ट्रीय उद्यान के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने जगदलपुर में हुई बैठक में बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक समाप्ति पश्चात प्रदेश पदाधिकारी व बस्तर क्षेत्र के दैनिक वेतनभोगी नें भारी तादात में कल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव से मुलाकात कर पोला की बधाई दी!

भेंट मुलाकात में प्रान्ताध्यक्ष रामकुमार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधर जैन, प्रदेश कार्यकारिणी नरेन्द्र मालवीय, बस्तर संभागाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार यादव, संभाग महामंत्री आशीष खोरा, कांकेर संभागाध्यक्ष अनिल यादव, जगदलपुर अध्यक्ष राजेश पटेल, सुकमा जिलाध्यक्ष देवदास भारती, कोंडागांव जिलाध्यक्ष कैलास श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, प्रतीक भोंपले ,सीमा यादव, रोहिनी ध्रूव, कुमारी तिमेश्वरी मौर्य, ताराचंद सेठिया कोषाध्यक्ष, ईश्वर कश्यप, आशिष पारवि,सोनाधार पनिका, सालिक कश्यप, घासीराम,चैतन राम कश्यप, हेमसिंग ठाकुर,बलदेव मौर्य, सुनिल नेताम,मनिषा कश्यप,हरीराम निषाद,सदन नाग, उदय यादव,जयंत ठाकुर, देवदास बघेल, दसरु राम नाग,महादेव नेताम, सुखनाथ नाग आदि उपस्थित रहे। 

  • Related Posts

    TRANSFER; आईएएस अफसरों के तबादले क्के साथ बदले गए कई जिलों के कलेक्टर,रापसे अफसर भी बदले गए

     रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 22 IAS अधिकारियों और…

    GOVT; छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों और एक IFS के प्रभार में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले

     रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 आईएएस और एक आईएफएस अफसर के प्रभार में बदलाव किया है. इसमें मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार