STRIKE; 22 अगस्त को प्रांतव्यापी हड़ताल की तैयारी हेतु जिलों में बैठकें जारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन द्वारा 11 सूत्रीय मांगों के लिए 22 अगस्त को एक दिवसीय काम बंद कलम बंद प्रांत व्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। इसमें सरकार बनने के बाद लगभग 2 वर्ष में कर्मचारियों की अनेक लंबित मांगों पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने सभी जिलों के संयोजकों को इसकी तैयारी के लिए व्यापक प्रबंध करने का निर्देश दिया है। इसके लिए जिलों में बैठक आहूत कर आंदोलन को सफल बनाने की तैयारी चल रही है।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि इसी कड़ी में कल गौरव स्थित कर्मचारी भवन में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायपुर की बैठक हुई। इसमें जिला संयोजक पीतांबर पटेल, रामचंद्र टांडी, उमेश मुदलियार, सी एल दुबे, पंकज पांडे, संतोष वर्मा, देवमणि साहू, पवन सिंह, राज कुमार शर्मा, नीलम सोनी, डॉ अशोक पटेल, बीपी कुरील एवं विजय कुमार झा उपस्थित थे। बैठक में सर्व सम्मति से 22 अगस्त को प्रस्तावित प्रांत व्यापी आंदोलन में लंबित मांगो एवं समस्याओं विशेष कर कर्मचारियों व पेंशनरों को केंदीय कर्मचारियों के समान 55% महंगाई भत्ता एवं उसके एरियर्स के भुगतान सहित अन्य 10 मांगों पर को शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया।

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व