GPF;शासकीय सेवकों को जीपीएफ राशि का अंतिम भुगतान ऑनलाईन फाईनल पेमेंट सिस्टम से होगी

रायपुर, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग द्वारा राज्य के शासकीय सेवकों को सामान्य भविष्य निधि राशि का अंतिम भुगतान “ऑनलाईन जीपीएफ फाईनल पेमेंट सिस्टम“ के माध्यम से करने के संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं। जिसके अनुसार सामान्य भविष्य निधि अभिदाता के सेवानिवृत्ति तिथि से 03 माह पूर्व सामान्य भविष्य निधि अंतिम भुगतान प्रकरण ऑनलाईन कार्यालय महालेखाकार को प्रेषित करना अनिवार्य होगा एवं यदि सामान्य भविष्य निधि अंतिम भुगतान प्रकरण पर महालेखाकार कार्यालय द्वारा ऑनलाईन आपत्ति दर्ज की जाती है तो ऐसी आपत्ति का निराकरण कार्यालय प्रमुख द्वारा 15 दिवस के भीतर किया जाना आवश्यक होगा।
 महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) छत्तीसगढ़ द्वारा अवगत कराया गया है कि कार्यालय महालेखाकार द्वारा सामान्य भविष्य निधि अंतिम भुगतान प्रकरणों में दर्ज ऑनलाईन आपत्ति का निराकरण संबंधित आहरण संवितरण अधिकारियों द्वारा समयावधि में नहीं किया जा रहा है, साथ ही सेवानिवृत्ति तिथि से 03 माह पूर्व सामान्य भविष्य निधि अंतिम भुगतान प्रकरण ऑनलाईन प्रेषित नहीं किये जा रहे हैं। अतः समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के वित्त निर्देश  का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए सामान्य भविष्य निधि अंतिम भुगतान प्रकरणों का समयावधि में निराकरण कराना सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    CGSPC; पावर कंपनी के प्रदेश के समस्त कार्यालयों मे 1 अगस्त से ई.ऑफिस प्रणाली लागू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज द्वारा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिताए दक्षता एत्वरित निस्तारण एवं संपूर्ण डिजिटलीकरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ई.ऑफिस प्रणाली का प्रदेशभर के…

    SCHOOL EXAM; स्कूल शिक्षा की तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तारीख घोषित, जिला स्तर पर बनेगी परीक्षा समिति

    रायपुर, लोक शिक्षा संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही (Quarterly) और अर्द्धवार्षिक (Half-Yearly) परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र