CS; सीएस की कुर्सी के निकट दो महिला अफसर, सुब्रत साहू-मनोज पिंगुआ दौड में आगे

0 मुख्य सचिव अमिताभ जैन इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे

रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला आईएएस अफसर को मुख्य सचिव की कुर्सी मिलने की संभावना कम है। हालाकि दो महिला अफसर रेणु पिल्लै एवं ऋचा शर्मा भी इस पद की दौड में शामिल है। राज्य सरकार की चली तो मनोज पिंगुआ के नाम पर सहमति बन सकती है। केंद्र सरकार के लिए सुब्रत साहू को फिट माना जाता है। बताते है अमित अग्रवाल इस पद पर रुचि नहीं ले रहे है।

प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे है। राज्य के सबसे बड़े अधिकारी मुख्य सचिव होते हैं। इनका ओहदा प्रशासन में सबसे ऊपर होता है। राज्य सरकार अपने किसी भी योग्य अफसर को यह कुर्सी सौप सकती है। छत्तीसगढ में अभी तक इस कुर्सी पर कोई महिला अफसर नहीं पहुंच पाई है। देश के अलग-अलग राज्यों में गाहे-बगाहे वहां की तत्कालीन सरकारों में महिला आईएएस अधिकारियों को भी मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति मिली थी। वर्तमान में देश के तीन राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक और झारखंड में महिला अफसर मुख्य सचिव का दायित्व निभा रही है।

इस बार दो महिला आईएएस के नाम मुख्य सचिव बनने की दौड़ में शामिल है। दोनों ही वरिष्ठ आईएएस अफसर है। ऋचा शर्मा तो छत्तीसगढ की है। हालाकि इन दोनों अफसरों का तेज तर्रार व्यवहार इस पद के लिए आडे आ रहा है। फिर भी इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा सरकार मातृ शक्ति को मुख्य सचिव का दायित्व देने पर विचार कर सकती है।

पांच वरिष्ठ आईएएस सीएस की दौड़ में

मुख्य सचिव बनने की दौड़ में फिलहाल पांच वरिष्ठ आईएएस अफसर शामिल हैं। इसमें सुब्रत साहू, रेणु पिल्लै, ऋचा शर्मा, अमित अग्रवाल और मनोज पिंगुआ के नाम शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि चारों आईएएस अफसर अपने-अपने स्तर पर सीएस बनने की जुगत में लगे हुए हैं।

वर्तमान मुख्य सचिव जैन इस माह होंगे सेवानिवृत्त

मुख्य सचिव अमिताभ जैन इसी माह जून में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उसके बाद क्या नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होगी या फिर सीएस अमिताभ जैन को कुछ महीने का एक्सटेंशन दिया जाएगा, इस पर फिलहाल संशय के बादल छाए हुए हैं। क्योंकि नए सीएस की नियुक्ति को लेकर फिलहाल प्रशासनिक गलियारे में चर्चा तो है, लेकिन शासन स्तर पर अभी कोई कवायद शुरू नहीं हुई है।माना जा रहा है कि अगले एक दो दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी।

सबसे लंबा अमिताभ जैन का कार्यकाल

बता दें कि वर्तमान मुय सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल सबसे अधिक रहा है। भूपेश सरकार में उन्हें 1 दिसंबर 2020 को मुय सचिव बनाया गया। इसके बाद से अब तक मुख्य सचिव की कुर्सी पर काबिज है। साय सरकार ने भी उनकी सादगी, सहज व्यवहार और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए मुख्य सचिव के पद पर ही बनाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में अब तक 12 मुख्य सचिव

25 बरस के छत्तीसगढ़ में अब तक 12 मुख्य सचिव बनाए गए हैं। राज्य निर्माण के बाद बंटवारे में छत्तीसगढ़ के हिस्से में आए सबसे वरिष्ठ आईएएस अरुण कुमार प्रदेश के पहले मुख्य सचिव नियुक्त हुए। अरुण कुमार की नियुक्ति 30 अक्टूबर 2000 को हुई थी। उनका कार्यकाल 31 जनवरी 2003 तक रहा। इसके बाद क्रमश: एसके मिश्रा , एके विजय वर्गीय ,आरपी बागी ,शिवराज सिंह, पी.जॉय उमेन, सुनील कुमार,विवेक ढांड, अजय सिंह, सुनील कुजूर, आरपी मंडल सीएस के पद पर रहे। अमिताभ जैन 1 दिसंबर 2020 से अब तक है।

  • Related Posts

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    GOVT; महतारी वंदन की 28वीं किस्त 642.27 करोड़ रुपये जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खातों में राशि अंतरित

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कल बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 68 लाख 54 हजार महिलाओं…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..