नई दिल्ली, नीट परीक्षा विवाद और लगातार बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लंबे समय से विपक्ष और प्रदर्शनकारी संगठन उनकी जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। पिछले कई दिनों से छात्र जंतर-मंतर पर लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा CJP आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जुटे प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ रही है. आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, प्रदर्शन जारी रहेगा, सीजेपी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी हुई है.
प्रदर्शन के बीच आज केंद्र सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का तीसरा दौर होने वाला है. इससे पहले शुक्रवार को हुई बैठक में दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी. CJP की ओर से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को प्रमुख है.







