CJP; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR सुप्रीम कोर्ट ने किए रद्द, सीजेपी ने मार्च लिया वापस

नईदिल्ली, देश की राजधानी जंतर-मंतर पर प‍िछले महीने हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई लोगों पर मामले दर्ज किए गए थे. प्रदर्शनकार‍ियों और सरकार के बीच भी इस बात पर सहमति बनी थी कि वह केस वापस लेंगे. इसके बाद ही प्रदर्शन खत्‍म किया गया था. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. वादाख‍िलाफी का आरोप लगाते हुए सीजेपी ने दिल्‍ली मार्च का ऐलान किया था. अब इस मामले में 4 राज्यों में दर्ज 129 केस सुप्रीम कोर्ट ने वापस ले ल‍िए हैं. यही वजह है कि सीजेपी ने अपना मार्च वापस ले ल‍िया है.

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद सरकार ने कहा कि हमने जो वादा किया था. उसको निभा दिया है. मंगलवार (1 सितंबर) को सरकार ने एफआईआर को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल करने की अपील की, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया है.मामले पर फैसला सुनाते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अब एफआईआर खत्म हो चुकी हैं, इसके साथ ही यह इत‍िहास बन गया है. इन मामले में अब कोई एक्शन नहीं होगा. दरअसल अनुच्छेद 142 के इस्तेमाल के बाद कोई भी फैसले को अदालत में चुनौती नहीं दे सकता है. 

किन लोगों पर दर्ज होगी एफआईआर

सरकार ने कोर्ट में अपनी तरफ से कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के डेटाबेस के मुताबिक, दिल्ली में क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 2,873 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा जारी रहेगा. जांच केवल शारीरिक क्षति या संपत्ति को नष्ट करने के अपराधों तक ही सीमित रहेगी. इन सभी लोगों के खिलाफ अब केवल एक एफआईआर दर्ज होगी. उसी के तहत जांच की जाएगी.

कोर्ट में यह भी तय हुआ कि जिन लोगों की मौत पेपर लीक के कारण हुई. या जिन लोगों ने सुसाइड किया. उनके मुआवजे पर अगले तीन महीने के भीतर फैसला लिया जाएगा. सरकार ने भी कहा कि हमने जो वादा किया था. उस पर कायम हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 2029 चुनाव से पहले सियाशी हलचल, कांग्रेस छोड़ेंगी विधायक सोफिया फिरदौस?, पिता मोहम्मद मोकीम का बड़ा दावा

    भुबनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में 2029 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। कटक-बाराबती विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस को लेकर…

    POLITICS; मुख्यमंत्री साय बोले-हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली को आदर्श मानने वाले ही दिमागी नक्सली

    0 मुख्यमंत्री ने कहा – बस्तर अब भय और हिंसा से निकलकर शांति, विश्वास और विकास की नई राह पर रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक निजी चैनल के साक्षात्कार…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती