
नईदिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने संगठन के विस्तार के तहत शनिवार को 10 राज्यों और क्षेत्रों में जोनल प्रभारियों की नियुक्ति करने और राज्य एवं क्षेत्रीय समन्वय समितियों के गठन की घोषणा की. क्षितिज पगार को पश्चिमी जोन और डॉ. विवेक सांगवान को उत्तरी जोन का प्रभारी नियुक्त किया गया है. मुहम्मद जुनैद और गीगराज जोरली को उत्तरी जोन समन्वय समिति का सदस्य बनाया गया है.
पार्टी ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, झारखंड, पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के लिए भी समन्वय समितियों का गठन किया है. उत्तर प्रदेश समिति में 16, महाराष्ट्र में 15, झारखंड और पूर्वोत्तर में 14-14, बिहार में 13, पश्चिम बंगाल में 12, हरियाणा में छह, राजस्थान में पांच, उत्तराखंड में छह और जम्मू-कश्मीर में चार सदस्य हैं.
गिरफ्तारी के बावजूद तिरंगा लेकर यात्रा जारी रखूंगा: दिपके
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बीते 7 नवंबर को कोच्चि में दावा किया था कि 2029 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता से बाहर हो जाएगी. उन्होंने लोगों से केंद्र में सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. दिपके ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉजपा के ‘जंतर-मंतर एट कोच्चि’ अभियान के तहत आयोजित विरोध सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार में बदलाव केवल चुनाव के जरिए ही संभव है. उन्होंने देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली की अपनी मांग भी दोहराई.
मोदी सत्ता से बाहर होंगे.”
नरेन्द्र मोदी के सत्ता में बने रहने के भाजपा के दावे पर दिपके ने कहा, “2029 के लिए तैयार रहिए. वह निश्चित रूप से सत्ता से बाहर होंगे.” उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से बार-बार पूछा कि क्या 2029 में बीजेपी सत्ता गंवा देगी, इस पर प्रदर्शनकारियों ने जोरदार समर्थन जताया. दिपके ने कहा, “सरकार में बदलाव केवल चुनाव के जरिए ही होगा.” उन्होंने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को जरूरी बताया.







