CM बघेल ने लॉन्च की स्कीम- कॉलेज जाने वालों को बस सेवा फ्री; 1 लाख छात्रों को मिलेगा फायदा

रायपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना को लॉन्च कर दिया। अब दूर-दराज से कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी नहीं होगी। स्टूडेंट्स को घर से कॉलेज आने-जाने के लिए निःशुल्क परिवहन (ट्रांसपोर्टेशन) की सुविधा मिलेगी।

इस योजना से कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। भूपेश बघेल ने रायपुर में अपने निवास कार्यालय से ही इस योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मैंने आप लोगों से वादा किया था कि कॉलेज स्टूडेंट्स को घर से कॉलेज जाने और वहां से घर लौटने के लिए शासन की ओर से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम ने कहा कि मैंने अपना वादा पूरा कर दिया है और इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। कार्यक्रम में पहुंचे स्टूडेंट्स से मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बहुत अच्छी तरह यह समझ सकता हूं कि दूर-दराज से कॉलेज पढ़ने के लिए आने-जाने में विद्यार्थियों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को और भी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

110 करोड़ सरकार करेगी खर्च

इस योजना पर लगभग 110 करोड़ रुपए का आर्थिक भार सरकार पर आएगा। इसमें से आधा भार राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा, वहीं आधा खर्च बस संचालकों द्वारा छूट के तौर पर वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 5 साल के दौरान हमने प्राइमरी स्कूलों से लेकर महाविद्यालयों तक उत्कृष्ट शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठाए हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत राज्य में 753 अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन स्कूलों में 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश दिया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; बायसन के हमले से एक ग्रामीण की मृत्यु, दो घायल, तेंदूपत्ता तोडने गए थे जंगल

    रायपुर, बलौदाबाजार वनमंडल के वन विकास निगम परियोजना परिक्षेत्र रवान इलाके में  मंगलवार को तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जंगल गए  ग्रामीणों पर बायसन के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु…

    SCHOOL; अब छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की फीस बढ़ी, पैरेंट्स की जेब पर पड़ेगा भार, आदेश जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है. जहां स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर दी है. तर्क दिया गया है…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…