CM बघेल ने कहा-‘छापेमारी और जेल जाने से डरने वाले नहीं, राजनीतिक उद्देश्य से आतंक फैला रही ईडी’

नई दिल्ली, एजेंसी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने करीबियों के खिलाफ ईडी से लेकर इनकम टैक्स के छापे को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। आरोप लगाया है कि चुनाव मैदान में भाजपा की कमजोर हालत को देखते हुए केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल कर डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा प्रत्याशी नहीं एजेंसिया लड़ रहीं चुनाव

लेकिन, हम इनकी धमकियों व छापेमारी से डरने वाले नहीं हैं। न ही हम जेल जाने से डरने वाले हैं। बघेल ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहे बल्कि उनकी जगह जांच एजेंसियां चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में अदालतों को इसे रोकने की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

रायपुर में पिछले दो दिन से अपने राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा समेत कई अन्य अधिकारियों पर छापेमारी की कार्रवाई के बाद दिल्ली पहुंचे बघेल ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी के 200 से अधिक छापे डाले गए हैं, लेकिन कुछ नहीं मिला है। अब वह हमारे लोगों, अधिकारियों के अलावा कारोबारियों के यहां बिना जरूरी वारंट छापे मार रहे हैं।

कांग्रेस और मुख्यमंत्री के पक्ष में काम करने वालों को बनाया जा रहा निशाना

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हर विरोधी पर बुलडोजर चलाना चाहते हैं। वर्मा ने मोदी और शाह को तानाशाह बताया। उन्होंने कहा कि मोदी-शाह ने स्वीकार कर लिया है कि छत्तीसगढ़ में बुरी तरह चुनाव हार रहे हैं, तो चुनाव को प्रभावित करने के लिए ईडी का सहारा ले रहे हैं। कांग्रेस और मुख्यमंत्री के पक्ष में काम करने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री तानाशाह हैं और वह हर उस व्यक्ति पर बुलडोजर चला रहे हैं, जो उनके खिलाफ बोलता है। वह हर उस व्यक्ति को चोट पहुंचाना चाहते हैं, जो भूपेश बघेल के लिए काम कर रहा है। वर्मा ने कहा कि पिछले चुनाव में भी मुझे फर्जी सीडी के मामले में 62 दिन जेल में रखा गया था।

राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने लूट और डकैती करार दिया

ईडी की कार्रवाई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ने लूट और डकैती करार दिया है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार-वार्ता में वर्मा ने कहा कि ईडी के अधिकारियों ने उनके घर से जेवर जब्त किए। सभी जेवर के बिल उपलब्ध कराने के बाद भी यह कार्रवाई की गई। यह डकैती है, क्योंकि डकैत किसी की संपत्ति पर कब्जा करता है, लेकिन कारण नहीं बताता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; सुको के ‘यात्रा मत करो’ वाले बयान पर भड़के सीजेपी के सौरभ दास, बोले- सिस्टम ने हमें कॉकरोच बना दिया

     नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हवाई किराया बढ़ाए जाने के मामले में तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. लेकिन इस दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि हवाई…

    POLITICS; US मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प के करीबी को मात देने वाली पिया डांडिया ने रचा इतिहास, जयपुर से खास रिश्ता

    फ्लोरिडा, एजेंसी, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. CNN के मुताबिक मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स हाउस और सीनेट…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश