CM; सुवेंदु अध‍िकारी होंगे पश्‍च‍िम बंगाल के मुख्‍यमंत्री, अमित शाह ने किया नाम का ऐलान

कोलकाता, पश्‍च‍िम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर लिया है. विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्‍ताव रखा गया, जो सर्वसम्मति से पारित हो गया. बैठक के बाद सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान अमित शाह ने किया. अमित शाह ने बताया कि बैठक के केवल एक ही नाम का प्रस्ताव आया था, जिस पर सभी ने अपनी सहमति दी. सुवेंदु 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे होगा.

पश्‍च‍िम बंगाल में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली जीत के बाद से ही यह तय माना जा रहा था कि सुवेंदु अधिकारी ही सीएम होंगे. विधायक दल की बैठक में भी इस पर मुहर लग चुकी है. सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है. इसके साथ-साथ उन्‍होंने नंदीग्राम सीट पर भी दूसरी बार जीत दर्ज की है.

बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार

पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. पिछले चुनाव में बीजेपी को 77 सीट मिली थी. यही हाल कुछ इस बार के चुनाव में टीएमसी का हुआ है. पार्टी 80 सीटों पर सिमट चुकी है. 15 सालों की मेहनत के बाद बंगाल में बीजेपी की सरकार बन रही है. इसका मुखिया सुवेंदु अधिकारी को बनाया गया है.

कभी ममता के करीबी थे सुवेंदु

सुवेंदु टीएमसी एक समय पर टीएमसी में हुआ करते थे और ममता बनर्जी के बेहद करीबी थे. सुवेंदु अधिकारी ने साल 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया था. उस समय उन्‍होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था. तब से ही वह अम‍ित शाह के खास बने हुए थे. बीजेपी में आने के बाद से ही वह ममता बनर्जी के खिलाफ खुलकर थे.  बंगाल में जीत का श्रेय भी सुवेंदु को ही जाता है. 

कौन हैं सुवेंदु अधिकारी?  

सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम आंदोलन से पहचान मिली थी. साल 2021 में ममता बनर्जी को हराकर चर्चा में आ गए. सुवेंदु अधिकारी को जमीनी नेता माना जाता है. उनका संगठन में मजबूत कंट्रोल माना जाता है. इसके साथ ही वह आक्रामक राजनीति के लिए जाना जाते हैं. पश्चिम बंगाल के कोंताई (पूर्व मेदिनीपुर) से आने वाले नेता सुवेंदु ने उसी नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा