SCHOOL;शीतलहर का प्रकोप,इस जिले में 10 जनवरी तक बंद रहेंगे प्रायमरी स्कूल,डीईओ ने जारी किया आदेश

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा में इन दिनों कड़ाके की ठंड के चलते स्कूली बच्चों को राहत देने शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। डीईओ की ओर से अंबिकापुर जिले की सभी प्राथमिक शालाओं को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। शिक्षक और स्टॉफ ही स्कूल आएंगे।

बता दें कि मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। सुबह और देर शाम शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।

शिक्षा विभाग के इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि अत्यधिक ठंड और कोहरे में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना जोखिम भरा हो सकता था। वहीं प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि वे ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

  • Related Posts

    WEATHER; हवा-पानी से वनोपज संग्राहकों की चिंता बढ़ी, महुआ फूल और इमली पार असर

    जगदलपुर, बस्तर क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन इस बदलाव ने किसानों और वनोपज संग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है।…

    WEATHER; छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, महुआ और आम की फसल को नुकसान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार देर रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम…

    You Missed

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….