SUSPEND;काम में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित, कलेक्टर बोले–कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं

बिलासपुर, मुंगेली जिले में कलेक्टर का एक्शन शुरु न्हो गया है। 21 राजस्व अफसरों को नोटिस देने के बाद अब दो पटवारियों को निशाने में लिया गया है। सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर लोरमी विकासखंड के दो पटवारियों को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर की गई. कलेक्टर ने दो टूक कहा है कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गांव, गरीब एवं आम किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा. इसमें किसी भी अधिकारी-कर्मचारियों के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

एसडीएम ने ग्राम कलमीडीह हल्का नम्बर 03 के पटवारी मनीषा टण्डन और ग्राम धोबघट्टी हल्का नम्बर 14 के पटवारी कृष्णा कुलमित्र को निलंबित किया है. संबंधित हल्का के ग्रामीणों ने समाधान शिविर में दोनों पटवारियों के खिलाफ किसानों से दुर्व्यवहार करने, काम के एवज में राशि लेने एवं मुख्यालय में अनुपस्थित रहने की शिकायत की थी.

कलेक्टर कुंदन कुमार ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे. लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी ने मामले की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित किया था. नोटिस का जवाब संतोषप्रद एवं समाधानकारक नहीं पाए जाने पर दोनों पटवारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई.

निलंबन अवधि में दोनों पटवारियों को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी. इस अवधि में दोनों पटवारियों का मुख्यालय तहसील कार्यालय लालपुर थाना कानूनगो शाखा निर्धारित किया गया है. साथ ही हल्का नम्बर 08 के पटवारी सावित्री अंचल को ग्राम कलमीडीह और हल्का नम्बर 15 के पटवारी चंद्रभान पात्रे को ग्राम धोबघट्टी के पटवारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.प्रदेश के महासमुंद जिले में भी दो पटवारी निलंबित हो चुके है। लेकिन पटवारियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आया है।

  • Related Posts

    COWSHED; 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, ओखर गौधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

    रायुपर, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल…

    MINING; रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!, 8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रेत खदानों को लेकर खनिज विभाग ने नई कवायद शुरू की है। आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए जगह…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी