CONFERENCE; सीएम साय की अध्यक्षता में होगा कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस,पेशी दर पेशी पर लगेगी कलेक्टरों की क्लास

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 से 14 अक्टूबर तक अधिकारियों की मैराथन बैठक लेने जा रहे हैं। बैठक की शुरुआत 12 अक्टूबर को कलेक्टर्स कांफ्रेंस के साथ होने जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। योजनाओं को लेकर फीडबैक लेंगे। जिलों में रजत जयंती समारोह की जानकारी लेंगे। इस बैठक में नए मुख्य सचिव विकासशील गुप्ता शामिल होंगे। नए मुख्य सचिव के पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहला कलेक्टर्स-कांफ्रेंस होगा।

सीएम साय की यह तीसरी कलेक्टर्स कांफ्रेंस होगी। पिछली बैठक में सीएम साय ने राजस्व मामलों में पेशी दर पेशी को लेकर नाराजगी जताई थी। फिर भी कलेक्टरों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। हालत यह है कि राजस्व मामलों को लेकर रोजाना पटवारी ,आरआई, तहसील एवं अनुभाग दफ्तरों में भीड लग रही है। हर जिले में हजारों प्रकरण लंबित है। इसके चलते जमीन जायदाद को लेकर ग्रामीण इलाकों में रोजाना मारपीट झगडे हो रहे है। हालाकि कुछेक कलेक्टरों ने अभियान भी चलाया है। परंतु अभी भी काफी संख्या में मामले विचाराधीन है।

सीएम साय कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे

मुख्यमंत्री साय 13 अक्टूबर को कलेक्टर्स-एसपी की बैठक लेंगे। इस बैठक में सीएम साय कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
13 अक्टूबर को ही मुख्यमंत्री कलेक्टर्स-डीएफओ के साथ चर्चा करेंगे। वन एवं पर्यावण, आदिवासियों से जुड़े योजनाओं की समीक्षा करेंगे। 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस समिट में शामिल होंगे।

सभी सचिवों से मांगा गया एजेंडा

सभी सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के मुख्य एजेंडा बिंदुओं को मुख्यमंत्री कार्यालय और सामान्य प्रशासन विभाग के साथ साझा करें। एजेंडा को 6 अक्टूबर तक अंतिम रूप दिया जाएगा। सम्मेलनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नोडल विभाग भी तय किए गए हैं। गृह विभाग को डीएम-एसपी कॉन्फ्रेंस का नोडल विभाग बनाया गया है, वहीं वन विभाग कलेक्टर-डीएफओ कॉन्फ्रेंस का नोडल विभाग रहेगा।

  • Related Posts

    FEDRATION; बजट में कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर सीएम साय से कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुलाकात कर जताया आभार

    रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्य बजट में कर्मचारियों और…

    BUDGET; आया रे खिलौने वाला खेल खिलौने ले के आया रे….

    आया रे  खिलौने वाला खेल खिलौने ले के आया रे…………..बचपन फिल्म का ये गाना न जाने क्यों आज याद आ रहा है। अपेक्षा, हिंदी शब्दकोश का ऐसा शब्द है जिसके…

    You Missed

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत

    Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत