CRIME; ‘सनी लियोनी’ का डांस देखना एसडीएम को पड़ा भारी, नियम विरुद्ध आयोजन की अनुमति देने पर कमिश्रर कांवरे ने किया निलंबित…

रायपुर, गरियाबंद जिले के उरमाल में अश्लील डांस मामले में आखिरकार प्रशासन का चाबुक चल ही गया. कमिश्नर महादेव कांवरे ने आयोजन की अनुमति देने वाले एसडीएम तुलसी दास मरकाम को निलंबित किया है. कमिश्नर ने यह कार्रवाई जांच में अश्लील डांस के लिए नियम विरुद्ध अनुमति देने की पुष्टि होने के बाद की है. एसडीएम ने न केवल अश्लील नृत्य कार्यक्रम को अनुमति दी थी, बल्कि खुद आयोजन में शामिल होकर प्रशासन की किरकिरी कराई थी.

बता दें कि देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल में 6 दिवसीय ओपेरा का आयोजन किया गया था. मनोरंजन का हवाला देकर उरमाल के कुछ युवकों की समिति ने इसके लिए मैनपुर एसडीएम तुलसी दास से अनुमति ली थी, लेकिन आयोजन के तीसरे दिन यानी 7 जनवरी से अश्लीलता परोसना शुरू किया गया. आयोजन के लिए बाकायदा ‘ओडिसा की सनी लियोनी’ को बुलाया गया, जिसका अश्लील अंदाज में आयोजन का प्रचार करते वीडियो भी जारी किया था. 8 जनवरी से भीड़ जुटने लगी. हद तो तब हो गई जब एसडीएम मरकाम इस आयोजन को देखने खुद 9 जनवरी को पहुंच गए.

आयोजकों ने बाकायदा उनके लिए आगे का सीट आरक्षित रखवाया था. रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा. स्टेज पर अर्ध नग्न अवस्था में डांसर प्रस्तुति देते रही. पंडाल के भीतर भीड़ बेकाबू थी, पंडाल के भीतर अफसर, पुलिस कर्मी, जनप्रतिधि तक डांस पर चांस मारते रहे, पैसे जमकर लुटाते रहे. 10 जनवरी को सभी करतूतों का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्शन में आ गई. दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया गया है.

लेकिन आयोजन की अनुमति देने वाले और स्वयं अश्लील डांस का मजा लेने वाले एसडीएम तुलसी दास मरकाम के खिलाफ कार्रवाई से प्रशासन ने परहेज किया था. इस पर जब लल्लूराम डॉट कॉम ने सवाल उठाया तो प्रशासन में हलचल मची, जांच दल बिठाया और जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद एसडीएम तुलसी दास मरकाम को निलंबित किया गया है.

  • Related Posts

    POLICE; सरे आम बीच सड़क पर पुलिस जवानों ने फिल्मी अंदाज में हिस्ट्रीशीटर की सिर पर पिस्टल तानकर दबोचा

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर स्थित नए बस स्टैंड में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर एक हिस्ट्रीशीटर को घेर लिया। शराब दुकान…

    ACB; प्राचार्य और लिपिक 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में रिश्वत की मांग

    बिलासपुर, छत्तीसागढ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राचार्य और लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, अंजुलता…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती