RAILWAY; 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच रद्द रहेंगी बिलासपुर मंडल की ये 7 ट्रेनें

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में एक बार फिर सात ट्रेनें रद्द की गई हैं. सिकंदराबाद मंडल अंतर्गत काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी नई लाइन कमीशनिंग के लिए नॉनइंटर लॉकिंग का कार्य किया जाना है. जिसके चलते इस रूट में आने वाली 7 ट्रेनों को रद्द किया गया है.

मरम्मत कार्य के चलते कोरबा, तिरुवंतपुरम, रक्सौल और पटना से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होगी. जिससे हजारों यात्रियाें को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. रेलवे ने 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच रद्द की गई ट्रेनों की लिस्‍ट जारी की है.

रद्द होने वाली गाडियां

  1. कोरबा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22647 कोरबा-तिरुवनंतपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस दिनांक 28 व 31 जनवरी और 04, 07, 11 व 14 फरवरी को 06 फेरे के लिए रद्द रहेगी.
  2. कोचुवेली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस एक्सप्रेस दिनांक 26, 29 जनवरी और 02, 05, 09 व 12 फरवरी को 06 फेरे के लिए रद्द रहेगी.
  3. सिकंदराबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07005 सिकंदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस दिनांक 26 जनवरी और 02 एवं 09 फरवरी को 03 फेरे के लिए रद्द रहेगी.
  4. रक्सौल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस दिनांक 29 जनवरी और 05 एवं 12 फरवरी को 03 फेरे रद्द रहेगी.
  5. पटना से रवाना होने वाली गाडी संख्या 03253 पटना -चर्लपल्ली एक्सप्रेस दिनांक 26, 28 जनवरी और 02, 04, 09 एवं 11 फरवरी को 06 फेरे रद्द रहेगी.
  6. चर्लपल्ली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07255 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस दिनांक 28 जनवरी तथा 04 एवं 11 फरवरी को 03 फेरे रद्द रहेगी.
  7. चर्लपल्ली से रवाना होने वाली गाडी संख्या 07256 चर्लपल्ली –पटना एक्सप्रेस दिनांक 30 जनवरी तथा 06 एवं 13 फरवरी को 03 फेरे रद्द रहेगी.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी

यशवंतपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12251 यसवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस दिनांक 27 जनवरी 2026 और 03, 10 एवं 13 फरवरी 2026 को परिवर्तित मार्ग व्हाया काचीगुडा-निज़ामाबाद जंक्शन-मुदखेड़ जंक्शन-पिंपल खुटी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर के रास्ते सिकंदराबाद पहुंचेगी. वहीं दरभंगा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-सिंदराबाद एक्सप्रेस दिनांक 11 फरवरी 2026 को 01 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी ।

  • Related Posts

    RAILWAY; चक्रधरपुर मंडल में मेगा ब्लॉक, कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित, उत्कल परिवर्तित मार्ग से

    रायपुर/बिलासपुर , दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर मंडल में कंसबहाल व धारुआडीही खंड के अप एवं डाउन लाइन पर TRT मशीनों द्वारा आवश्यक आधारभूत संरचना एवं ट्रैक अनुरक्षण कार्य…

    RAILWAY; यात्रियों के लिए बड़ी खबर, बिलासपुर-रायपुर रूट की 10 मेमू गाड़ियां हुईं रद्द,

    रायपुर, अगर आप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल अंतर्गत सफर का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल इस रूट पर स्थित लेवल…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’