FLIGHT; इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया, हार्ड लैंडिंग के दौरान हादसा, कई यात्रियों को लगी चोटें

रांची, झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात को हार्ड लैंडिंग के दौरान इंडिगो एयरलाइंस के विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया। जानकारी के मुताबिक़ विमान 6ई-7361 भुवनेश्वर से रांची आ रहा था। विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने पर इसकी हार्ड लैंडिंग कराई जा रही थी। इसमें 56 यात्री सवार थे। इनमें से कुछ को हल्की चोटें आने की बात सामने आई है। विमान ने शुक्रवार शाम 7:55 बजे भुवनेश्वर से उड़ान भरी थी। इसे 8:30 बजे रांची एयरपोर्ट पर लैंड करना था। यह खबर शनिवार सुबह आई।

विमान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। अचानक तेज झटका लगने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पायलट ने विमान को कंट्रोल किया। जिसके बाद इसे एप्रन पर ले जाया गया। इंजीनियरों ने शुरुआती जांच में विमान को उड़ान के लिए अयोग्य बताया। रांची एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया है।

भुवनेश्वर की उड़ान रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा

हादसे के बाद रांची से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की अगली उड़ान प्रभावित हुई। यात्रियों का कहना था कि उन्हें देर रात तक एयरपोर्ट पर इंतजार कराया गया। स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। विमान को पहले रात 9:40 बजे ग्राउंडेड घोषित किया गया था। बाद में एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि छह से सात घंटे बाद वैकल्पिक विमान से यात्रा कराई जा सकती है, लेकिन दूसरे विमान की व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद यात्रियों के लिए होटल और भोजन की व्यवस्था इंडिगो एयरलाइंस की ओर से की गई। रांची से भुवनेश्वर जाने वाले 77 यात्रियों को रात में ही ठहराया गया।

  • Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा