IGKV; कृषि विश्वविद्यालय में कृषि वैज्ञानिकों की भर्ती के लिए इंटरव्यू स्थगित, विवि. में हडकम्प

रायपुर, छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कृषि वैज्ञानिकों की भर्ती के लिए आज मंगलवार को होने वाले इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए हैं। बताया गया है कि राजभवन से मिले निर्देश के बाद इंटरव्यू स्थगित किया गया है। कुलपति डॉ गिरीशचंद्र चंदेल के भाई के निधन की वजह से स्थगित किए जाने की भी चर्चा है।

मिली जनाकारी के मुताबिक कतिपय गड़बड़ी की शिकायत पर राजभवन ने इंटरव्यू रोकने के आदेश दिए हैं। विश्वविद्यालय में लंबे समय बाद करीब 52 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू होने वाले थे। ऐन इंटव्यू के दिन ही स्थगित करने के फरमान से आवेदक निराश हो गए। बताया गया है कि बहर से परीक्षक भी यहां पहुच गये थे। बहरहाल अचानक इंटरव्यू स्थगित करने से विश्वविद्यालय में खलबली मच गई है।

बताया गया है कि विषय वस्तु विशेषज्ञ के 37 पद, प्रोग्राम सहायक के 7 पद एवं फॉर्म मैनेजर के आठ पद के लिए विज्ञापन निकाले गए थे। इसमें नियमित रिक्तता के 12 पद बैकलाक के 6 पद एवं खाद्य प्रौद्योगिकी कॉलेज के 6 पद शामिल है। यह भी बताया गया है कि इस बार चयन के लिए अतिरिक्त अंकों में वृद्धिकी गई है। इसके लिए पिछले साल हुई प्रबंध मंडल की बैठक में निर्णय भी हुआ था। करीब 10 अंक बढ़ा दिए गए हैं। इसको लेकर भी शिकायत किए जाने की खबर है। 

  • Related Posts

    ACTION;सहकारी बैंक की 30 करोड की अनियमितता पर कड़ा प्रहार, दोषी अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध FIR, ईडी जांच के साथ विभागीय कार्यवाही भी

    *कृषि मंत्री रामविचार नेताम की सकारात्मक पहल, ईडी जांच का किया स्वागत* रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की शंकरगढ़, कुसमी, रामानुजगंज तथा रामचंद्रपुर क्षेत्र की…

    PMKSN; पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि 23वीं क‍िस्‍त आज, आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये

    नईदिल्ली, इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। इस बार देश के अन्नदाताओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज 20…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’