POLITICS; कांग्रेस के जिला,ब्लाक एवं मंडल स्तर पर सभी नियुक्तियां अगले दो महीने में, अगले 4 महीने में पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

0 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस की ली बैठक
रायपुर
,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठकें लिया। पहली बैठक वरिष्ठ नेताओं की प्रदेश पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की तथा दूसरी बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की विस्तारित बैठक हुई।इन बैठकों में प्रदेश कांग्रेस के कार्यों आंदोलनों की समीक्षा की गई तथा आने वाले 4 महीने में पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हुई। 30 सितंबर तक पार्टी के जिला, ब्लॉक, मंडल स्तर तक सभी नियुक्तियों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।

बैठक का प्रमुख एजेंडा

राज्य एवं केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर षड़यंत्रपूर्वक व दुर्भावनावश कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगातार उन्हें जेल भेजा जा रहा है,राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बस्तर के संसाधन, लौह अयस्कों एवं सरगुजा संभाग के हसदेव अरण्य तथा रायगढ़ जिले के तमनार में गरीब आदिवासियों के जल, जंगल, जमीनों पर कब्जा कर एवं जंगल कटाई कर खनिज संसाधनों के दोहन करने के लिए अपने चहेते उद्योगपतियों को दिया जा रहा है, तद्संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

जनआंदोलन छेड़ेगी कांग्रेस

राज्य सरकार द्वारा किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध नहीं कराने से किसानों में आक्रोश, युक्तियुक्तकरण के तहत 10463 स्कूलों को बंद किये जाने पर चर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले कुछ संगठनात्मक जिलों एवं ब्लाकों को जनसंख्या के अनुपात व भौगोलिक दृष्टिकोण के अनुसार विस्तृत क्षेत्रफल होने के कारण उक्त जिला एवं ब्लॉकों का पुर्नगठन कर जिला, ब्लॉक बढ़ाये जाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गयी। तमनार के वन कटाई क्षेत्र के प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलकर वस्तुस्थिति की जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस इस मामले में जनआंदोलन छेड़ेगी।

न नेताओं की उपस्थिति रही
बैठक में एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, गुरदीप सिंह सप्पल, प्रणव झा, नवीन शर्मा, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी एस.ए. संपत कुमार, एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी जरिता लैतफलांग, एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, एआईसीसी सचिव देवेन्द्र यादव, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री मोहमद अकबर, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, सेवादल प्रमुख अरूण ताम्रकार, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला उपस्थित थे।

  • Related Posts

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    भुबनेश्वर, ओडिशा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य से राज्यसभा की दो सीटों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश