POLITICS;कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले-जो बिक गए वो चले गए, जो मजबूत हैं वे कांग्रेस में डटे हुए हैं…

भोपाल, मध्यप्रदेश में पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस विधायकों के बिकने का जिन्न एक बार फिर बाहर निकला है। इस बार किसी और ने नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के कांग्रेस प्रभारी ने यह राग छेड़ा है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि- जो बिक गए वो चले गए।

यह बात कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कही है। वे विदिशा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि- जो डर गए वो चले गए, जो बिक गए वो चले गए। जो मजबूत हैं वो कांग्रेस में डटे हुए हैं। कांग्रेस में कमी नहीं है, कांग्रेस में मजबूत कार्यकर्ता हैं। बता दें कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार को कांग्रेस के ही विधायकों ने बीजेपी में शामिल होकर गिरा दिया था। उस समय कांग्रेस विधायकों के करोड़ों रुपए में बिकने की सियासी चर्चा गर्म थी। वहीं विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले कई पूर्व मंत्री और विधायकों ने कांग्रेस को गुड बाय कह बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसी के चलते विधानसभा में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिल सकी और लोकसभा में खाता भी नहीं खुल पाया। कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है।

  • Related Posts

    POLITICS; नए तेवर, नए कलेवर के साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की नई शुरुआत, प्रदेशव्यापी “बेटा बचाओ अभियान” चलाने की घोषणा

    *अजीत जोगी युवा मोर्चा का नाम बदलकर “जनता युवा कांग्रेस (JYC)” रखा गया रायपुर, छत्तीसगढ़ की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने संगठन के पुनर्गठन…

    POLITICS;धनेंद्र साहू ने कहा –चारागाह पर ग्रामीणों का अधिकार, भू-माफियाओं के लिए हटाई गई बस्ती, नकटी में तोड़फोड़ भाजपा सरकार का अपराधिक कार्य

    रायपुर, नकटी मामले में कांग्रेस जांच समिति ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस नेताओं ने 1930-31 की चकबंदी रिपोर्ट से लेकर 2024…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’