CRIME;सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई अफसरों पर FIR

0 पीएमजीएसवाय सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार, ठेकेदार अवधेश गौतम समेत कई अफसर आरोपी, विधानसभा में मामला उठने पर 5 अफसर निलंबित

जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार के मामले में ठेकेदार व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश गौतम समेत पीएमजीएसवाय के तत्कालीन अफसरों के खिलाफ किरंदुल थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग के कार्यपालन अभियंता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। साथ ही ढाई करोड़ से ज्यादा राशि की रिकवरी की तैयारी चल रही है।

विधानसभा में उठा था मामला

    पिछले विधानसभा सत्र में दंतेवाड़ा जिले के धुर नक्सल प्रभावित इलाके मड़कामीरास से हिरोली तक सड़क निर्माण को लेकर कार्रवाई की घोषणा की गई थी। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने दंतेवाड़ा जिले में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) मद से पीएमजीएसवाय विभाग को एजेंसी बनाकर हिरोली-डोक्कापारा से मड़कामीरास तक बनाई गई सड़क पर भ्रष्टाचार का मामला उठाया था।

    प्रश्नकाल में विधायक अजय चंद्राकर ने इस सड़क पर गड़बड़ी का आरोप लगाया तो डिप्टी सीएम ने निर्माण एजेंसी पीएमजीएसवाय दंतेवाड़ा के 5 अफसरों को सस्पेंड कर दिया था।

    ठेकेदार, इंजीनियर , एसडीओ के खिलाफ जांच

    एडिशनल एसपी आरके बर्मन ने बताया कि इस मामले में ठेकेदार अवधेश गौतम के अलावा ईई अनिल राठौर, ईई दामोदर सिदार, एसडीओ तारेश्वर दीवान, एई आरबी पटेल, इंजीनियर रविकांत सारथी को आरोपी बनाया गया है। एक सब इंजीनियर की पहले ही मौत हो गई है। ईई अनिल राठौर रिटायर हो चुके हैं। इनके खिलाफ भी जांच जारी है।

  1. Related Posts

    CRIME; लोक भवन के पास आत्मदाह करने वाली महिला की मौत, निजी मकान तोड़ने पर प्रशासन से लगाई थी न्‍याय की गुहार

    रायपुर, राजाधानी रायपुर के लोकभवन के पास आत्मदाह का प्रयास करने वाली पूर्णिमा साहू की अंतत: मौत हो गई है. पूर्णिमा ने डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को…

    ACCIDENT; उरला की फैक्ट्री दुर्घटना में मृतक श्रमिकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने कम्पनी प्रबंधन सहमत

    *उरला हादसे पर प्रशासन का त्वरित एक्शन, कारखाने की समस्त विनिर्माण गतिविधियां बंद* रायपुर, कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स 3-डी इनोवेशन…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’