COUNTING; सीईओ रीना बाबा कंगाले ने कहा-मतगणना का प्रत्येक चक्र पूरा होने पर ऑनलाइन अपडेट होंगे परिणाम

*भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और एप्लीकेशन पर  देख सकेंगे मतगणना के परिणाम

रायपुर, मुख्य  निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने विगत दिवस मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में बैठक लेकर मतगणना संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और मतगणना कार्य को सुगम तथा पारदर्शी ढंग से पूर्ण कराया  जाना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

मुख्य  निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि मतगणना के प्रत्येक चक्र (राउंड) के पूरा होने पर परिणाम को ऑनलाइन अपडेट किया  जाएगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने वेब आधारित एनकोर एप्लीकेशन तैयार किया है। ENCORE (इनेबलिंग कम्यूनिकेशन ऑन रियल टाइम एनवायरमेंट) के माध्यम से  रिटर्निंग अधिकारी मतगणना के प्रत्येक चक्र के बाद परिणामों को अद्यतन (अपडेट) करेंगे।  

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना 3 दिसंबर रविवार को होगी।  मुख्य  निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में एनकोर एप्लीकेशन के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस दौरान श्रीमती कंगाले ने बताया कि मतगणना की सटीक जानकारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए https://results.eci.gov.in/ पर लॉग इन करना होगा। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्प लाइन एप्लीकेशन पर भी निर्वाचन परिणामों को देखा जा सकता है।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर , श्री बिपिन मांझी सहित सभी उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 

क्या है एनकोर एप्लीकेशन –

यह भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित एक वेब आधारित काउंटिंग एप्लीकेशन है जिसका उपयोग रिटर्निंग अधिकारी द्वारा मतगणना दिवस पर मतदान केन्द्रवार एवं मतगणना चक्रवार प्राप्त मतों की एंट्री करने में किया जाता है। एप्लीकेशन के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रत्येक राउंड पूर्ण होने के बाद मतों का प्रतिशत आयोग की वेबसाइट में प्रदर्शित किया जाता है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से डाक मतपत्रों में प्राप्त मतों की जानकारी भी अद्यतन की जाती है। सभी चक्र एवं मतदान केन्द्रवार परिणाम की एंट्री पूर्ण होने पर अंत में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित अभ्यर्थी की घोषणा की जाती है।

90 विधानसभाओं में 1 दिसंबर तक सभी श्रेणियों के कुल 103753 डाक मतपत्र प्राप्त*

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत 1 दिसंबर 2023 तक राज्य में 90 विधानसभाओं में अब तक सभी श्रेणियों के कुल 1,03,753 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। इसमें सेवा मतदाताओं के ईटीपीबी , निर्वाचन ड्यूटी कर्मचारियों के सुविधा केन्द्रों से प्राप्त डाक मतपत्र और अनुपस्थित श्रेणी के 80+, दिव्यांग एवं अनिवार्य सेवा मतदाताओं के प्राप्त डाक मतपत्र सभी शामिल है

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    You Missed

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?

    SC; ‘सभी मामलों में मुझसे एक साथ पूछताछ की जाए’, सुप्रीम कोर्ट में बोले पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, क्या हैं आरोप?

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका

    WAR; देशभर में ESMA लागू , मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन संकट की आशंका

    JOBS; SSC CGL के 15,130 पदों पर भर्ती ,12 मार्च तक आवेदन का मौका

    JOBS; SSC CGL के 15,130 पदों पर भर्ती ,12 मार्च तक आवेदन का मौका

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    HC; विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी रद्द, रामनिवास रावत बने MLA, हाईकोर्ट  का बड़ा फैसला

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी

    CGSPTC; बिजली कर्मचारियों को हवाई यात्रा दुर्घटना में 100 लाख तक का कवरेज बीमा, ये सुविधाएं भी मिलेंगी