CRICKET;’कुछ लोगों को तकलीफें होंगी पर ‘अय्यर-ईशान’ को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने के फैसले से खुश कपिल देव बोले- देश से बढ़कर कोई नहीं

नई दिल्ली, एजेंसी, बीसीसीआई ने बुधवार को अपने सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान करते हुए हर किसी को चौंका दिया। बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज कर रहे ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया।बीसीसीआई का यह सख्त फैसला चर्चा का विषय बन गया है। कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने इस कदम को सही करार दिया है। इस विषय पर भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी अपनी राय रखी है। कपिल ने बीसीसीआई के फैसले का स्वागत किया है।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट विवाद पर क्या बोले कपिल?

कपिल देव ने न्यूज एजेंसी संग बातचीत करते हुए भारतीय क्रिकेट में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के गरमाते विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “हां, कुछ खिलाड़ियों को नुकसान होगा, कुछ लोगों को तकलीफें होंगी होने दो, लेकिन देश से बढ़कर कोई नहीं है। मैं बीसीसीआई को घरेलू क्रिकेट की सुरक्षा करने के लिए उठाए गए इस कदम के लिए बधाई देता हूं।”

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा, “मुझे यह देखकर दुख होता था कि इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पैर जमाने के बाद खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट को तवज्जो नहीं देते थे। यह मैसेज देने का एकदम सही समय था और बीसीसीआई का यह मजबूत कदम घरेलू क्रिकेट की साख को बचाने में लंबे समय तक मदद करेगा।”

घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी

कपिल देव ने कहा कि इंटरनेशनल खिलाड़ियों को खाली समय में घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं इस प्रोसेस में हमेशा ही यकीन रखता हूं कि इंटरनेशनल खिलाड़ी खुद को अपने राज्य की ओर से खेलने के लिए उपलब्ध रखें। इससे घरेलू प्लेयर्स की भी काफी मदद होती है। इसके साथ ही यह बहुत अच्छा तरीका है राज्य एसोसिएशन को उन सर्विसज के लिए पे बैक करने का, जिसकी मदद से खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए ग्रूम हो सका।”

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी