CRIME;पद्मश्री फूलबासन बाई का अपहरण, 5 आरोपी गिरफ्तार, पैसों और टेंडर के लालच में वारदात को दिया अंजाम

राजनांदगांव,  पदमश्री फुलबासन देवी यादव के अपहर का प्रयास मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि, अपहरण के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाएं स्वसहायता समूह चलाती थी और पैसे और समूह के काम के लालच में इस वारदात को उन्होंने अंजाम दिया। अपहरण की वारदात को यातायात पुलिसकर्मियों के द्वारा नाकाम कर दिया गया। वहीं पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जब पुलिस ने कार को रोका
राजनांदगांव पुलिस ने बताया कि, आरोपियों ने सेल्फी लेने के बहाने अपहरण का प्रयास किया था। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, 5 मई को सुबह 11:00 बजे गठुला रोड क्षेत्र में ट्रैफिक निरीक्षक नवरत्न कश्यप, आरक्षक कपिल श्रीवास्तव, आरक्षक सुखदेव साहू एवं उनकी टीम नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध दिखने पर एक स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG08/Z/2334 को रोका गया। 

कार में असामान्य हालत में दिखी महिला
वाहन की जांच के दौरान पीछे बैठी एक महिला की स्थिति असामान्य और संदिग्ध लगी। पूछताछ करने पर वाहन में सवार व्यक्तियों द्वारा महिला को मिर्गी का मरीज बताते हुए पुलिस को गुमराह करने का हरसंभव प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस टीम की सतर्कता एवं संवेदनशीलता अनुभव के चलते स्थिति को भांप कर तुरंत गंभिरता से पूछताछ की गई।

फुलबासन देवी ने पुलिस को किया इशारा
इसी दौरान महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस टीम को सहायता हेतु इशारा किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा तत्काल हस्तक्षेप करते हुए सभी व्यक्तियों को वाहन से नीचे उतरवाकर बारीकी से पूछताछ की गई। जांच में महिला की पहचान पद्मश्री श्रीमती फुलबासन देवी यादव निवासी ग्राम सुकुलदैहान के रूप में हुई, जिन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा उन्हें बहला-फुसलाकर वाहन में बैठाया गया एवं जबरन ले जाया जा रहा था।

मिर्च स्प्रे दिखाकर धमकाया
महिला ने यह भी बताया कि, आरोपियों ने उन्हें धमकाते हुए मिर्च स्प्रे दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और महिला समूह एवं अन्य कार्यों को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई एवं सजगता के कारण पीडिता को सुरक्षित मुक्त कराया जा सका।

जेल भेजे गए सभी आरोपी
पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कथन अनुसार गवाहों के समक्ष मेमोरेंडम लिया गया। आरोपी खुशबू साहू की निशानदेही पर 1 नग मिर्ची स्प्रे एवं मोबाइल जप्त किया गया तथा आरोपी दिनेश बंजारे के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो क्रमांक CG08/Z/2334 एवं 01 मोबाइल जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा, फुलबासन देवी को दी गई सुरक्षा
उक्त त्वरित कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम का पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव  बालाजी राव एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा उचित पुरस्कार देने की घोषणा की गई हैं। पद्मश्री श्रीमती फुलबासन देवी यादव को हुई घटना के पश्चात सुरक्षा प्रदान की गई है।

गिरफ्तार आरोपी
( 01) खुशबू साहू पिता अरूण साहू उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम भिंभौरी पो० बेरला थाना बेरला जिला बेमेतरा।
(02) सलोनी महेश्वरी पिता अरूण महेश्वरी निवासी ग्राम नेवनारा पो० हसदा थाना बेरला जिला बेमेतरा ।
(03) दिनेश बंजारे पिता स्व. कम्मल बंजारे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम नयाढाबा वार्ड नं. 14 पो० भिंभोरी थाना बेरला तहसील बेरला जिला बेमेतरा।
(04) गोपाल खेलवार पिता संतोष खेलवार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पथरिया वार्ड नं. 02 पो० मेडेसरा थाना अहिवारा तहसील धमधा जिला दुर्ग।
(05) चिनक राम साहू पिता मन्नूलाल साहू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम रताम बहेरा थाना एवं तहसील बेरला जिला बेमेतरा।

मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल, पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के दिए गए हैं निर्देश

पद्मश्री सम्मान से अलंकृत वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती फुलबासन यादव के साथ हुई अप्रिय घटना को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज सुबह स्वयं दूरभाष पर श्रीमती फुलबासन यादव से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा घटना की जानकारी ली। 
 
मुख्यमंत्री श्री साय ने आश्वस्त किया कि इस मामले की हर पहलू से गहन जांच की जाएगी। दोषी चाहे जो हो, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।पद्मश्री श्रीमती फुलबासन यादव ने घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; चर्चित मानिक मेहता की मौत, किचन में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में मंगलवार को एक मकान से चर्चित मानिक मेहता की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल…

    ACCIDENT;सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान धंसी मिट्टी, महिला समेत 3 मजदूरों की मौत

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के फुटबॉल ग्राउंड स्थित दास पान ठेला के सामने निर्माण कार्य…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…