CRIME; महिला अधिकारी से फोन कर सेक्स की डिमांड, मोबाइल में भेजी आपत्तिजनक फोटो, मामला दर्ज

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकारापारा थाना क्षेत्र में एक महिला अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला अधिकारी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसके फोन पर किसी अज्ञात नंबर से कॉल आ रहे हैं और सेक्स की डिमांड की जा रही है। इसके साथ ही महिला अधिकारी को कॉल करने वाले ने आपत्तिजनक फोटो भी भेजे हैं। महिला अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साइबर टीम की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पास 30 अप्रैल को अज्ञात नंबर से एक कॉल आया। सामने से एक युवक बात कर रहा था। उसने निजी जीवन के बारे में पूछताछ की उसके बाद उसने संबंध बनाने की बात कही। महिला ने विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद महिला को 4 मई को उसी नंबर से युवक ने अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं।

महिला अधिकारी ने पुलिस को बताया कि 4 मई की सुबह उस अज्ञात नंबर से लगातार कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज भेजे गए। आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से परेशान किया और सेक्स करने की डिमांड की। इसके बाद महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी

टिकरापारा पुलिस के अनुसार महिला अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल ने कहा कि महिला अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आपत्तिजनक फोटो आरोपी के द्वारा भेजी गई हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘बहुत हुआ, अब आदेश का पालन हो…’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, MP सरकार को लगाई कड़ी फटकार

    दिल्ली/जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने सवाल किया…

    CRIME;16 तोला स्वर्णाभूषण समेत शातिर चोर पकडाया, कम कीमत में छड़-सीमेंट दिलाने का झांसा देकर घरों की करता था रेकी, सराफा करोबारियों से भी पूछताछ

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…