CRIME; आरोपियों में नहीं था कानून का डर, बोल रहे थे कि बनेंगे गुंडा, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस

दुर्ग , राह चलते किसी भी व्यक्ति को चाकू मारकर उनसे रुपये छीन लेने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने अच्छा सबक सिखाया। तीनों आरोपी इतने ज्यादा ढीठ थे कि वे पुलिस के सामने ही बोल रहे थे कि वे कैंप और खुर्सीपार क्षेत्र के दादा हैं और आगे चलकर अपने नाम का डर पैदा करना चाहते हैं। आरोपियों के इरादों को चकनाचूर करने के लिए पुलिस ने उनका सिर मुंडवाया और पूरे बाजार में कान पकड़कर उनका जुलूस निकाला। जब पुलिस की सख्ती हुई तो तीनों आरोपी रोते हुए यह बोलते नजर आए कि अपराध करना पाप है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियोंं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा।

व्यक्ति को मारा था चाकू

चाकूबाजी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपी धनराज धनराज निर्मलकर (19) निवासी दुर्गा मंदिर के पास नंदैय्या पारा जोन-3 खुर्सीपार, एस विनय उर्फ बल्लू (19) निवासी सड़क आठ स्वीपर मोहल्ला देना बैंक के पीछे खुर्सीपार और बी सीमर राव (19) निवासी दुर्गा मंदिर के पास मिनी माता नगर खुर्सीपार को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों ने 20 मई की भोर में परशुराम चौक केनाल रोड पर हारून रशीद नाम के व्यक्ति को चाकू मार दिया था।

पीड़ित पैदल टहलते हुए परशुराम चौक के पास पहुंचा था। इसी दौरान तीनों आरोपित एक बाइक लेकर वहां पहुंचे और पीड़ित से रुपये मांगा। पीड़ित ने रुपये देने से इन्कार किया तो आरोपियों ने अपने पास से चाकू निकालकर पीड़ित के जांघ में घोंप दिया। पीड़ित ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी की। चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया।

जांच में पता चला कि तीनों आरोपी जिस बाइक से घूम रहे थे, वह भी चोरी की थी। चार दिन पहले आरोपियों ने ड्रीम सिटी उमदा भिलाई-3 निवासी सिपाही टिकेंद्र मंडावी के घर से बाइक चुराई थी और उससे घूम घूमकर वारदात कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने ये भी स्वीकार किया कि वे केनाल रोड और आइटीआई मैदान के पास कुछ और भी लोगों से रुपये छीनने का प्रयास कर चुके हैं।

आरोपियों का इरादा था कि वे कैंप और खुर्सीपार में अपनी दहशत पैदा करेंगे। लेकिन, पुलिस ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया। तीनों आरोपी रोते हुए अपने अपराध की माफी मांगते नजर आए। आरोपियों के पास से चोरी की बाइक के साथ ही चाकू भी बरामद किया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PAPER LEAK; मेडिकल कॉलेज PG पेपर लीक मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई , गठित होगी विशेष टीम

    भुबनेश्वर, ओडिशा के प्रसिद्ध एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बहुचर्चित व संवेदनशील मामले में राज्य  सरकार ने…

    HC; सार्वजनिक हित के बिना नहीं दी जा सकती किसी की व्यक्तिगत जानकारी,सूचना के अधिकार पर हाईकोर्ट का अहम फैसला

    बिलासपुर, सूचना का अधिकार अधिनियम को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की सिंगल बेंच ने कहा, कि किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी जैसे…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र