CRIME; एसपी ऑफिस में करोड़ों के वेतन घोटाला, तीन कर्मचारी गिरफ्तार,ऑडिट में अनियमितता उजागर

जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वेतन आहरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। नियमित ऑडिट के दौरान सामने आई अनियमितताओं ने विभाग में हड़कंप मचा दिया है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एसपी कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का समय-समय पर इंटरनल और एक्सटर्नल ऑडिट कराया जाता है। इसी ऑडिट के दौरान वेतन शाखा में गड़बड़ियों की जानकारी मिली। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय की ओर से प्राथमिक जांच कराई गई, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि वेतन शाखा में पदस्थ सहायक गिरीश राय वेतन आहरण से पहले सॉफ्ट कॉपी में बदलाव कर अपने और अपने साथियों के वेतन में अवैध रूप से बढ़ोतरी कर देता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने इस पूरे खेल को स्वीकार भी कर लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्यालय के ही कर्मचारी राजकुमार कत्लम और हेमंत मैथ्यू की भूमिका भी संदिग्ध पाई।

करोंडों की निकासी का आरोप

तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का अनुमान है कि पिछले लगभग दो वर्षों में अलग-अलग खातों के माध्यम से करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गई है। फिलहाल बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की विस्तृत जांच जारी है। विवेचना के दौरान एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। पुलिस के अनुसार कुछ कर्मचारियों के खातों में लोन देने के नाम पर अतिरिक्त वेतन राशि डाली गई और बाद में वह रकम नकद वापस ले ली गई। ऐसे सभी लोगों की सूची तैयार कर उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके।

जांच जारी, बढ़ सकती है कार्रवाई

पुलिस कप्तान शलभ सिन्हा का कहना है कि यह जांच अभी शुरुआती चरण में है और जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आएंगे, वैसे-वैसे कार्रवाई का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इस करोड़ों के वेतन घोटाले में कहीं और लोग तो शामिल नहीं हैं। फिलहाल इस खुलासे ने पुलिस विभाग की वित्तीय निगरानी व्यवस्था पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED;दुबई भागने के पहले वकील हिमांशु शेखर गिरफ्तार,अफसरों को सेट करने सौरभ चंद्राकर से लिए 15 करोड़ रुपये

    रायपुर, महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। वकील हिमांशु शेखर पर आरोप है कि…

    ED; महादेव सट्टा सिंडिकेट में 60 करोड़ की वसूली?, अब हिमांशु बताएंगे कद्दू कटा तो कहां-कहां बंटा…..पूछताछ में खुलेगा राज !

    रायपुर, महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के सरगना प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अफसरों के पूछताछ में कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महादेव सट्टा सिंडिकेट…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..