CRIME; ‘तू मेरे को जेल भेजेगा बे…’, मुंगेली कोर्ट में आरोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा, CJM को दी जान से मारने की धमकी

 बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला न्यायालय में पेशी के दौरान चोरी के एक आरोपी ने जमकर हंगामा किया। ट्रक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी भगतराम राजपूत ने कोर्ट में अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगा। मामला तब और बढ़ गया, जब आरोपी कटघरे से कूदकर पीठासीन अधिकारी के डायस तक पहुंच गया और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने इस दौरान कोर्ट में लगे कांच के फ्रेम को तोड़ने की भी कोशिश की। घटना के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) शत्रुघन कुमार बेलदार ने खुद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मुंगेली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया था आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक, सरगांव थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 189/2026 के तहत पुलिस ने भगतराम राजपूत (25 वर्ष) को ट्रक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी को 16 नवंबर को रिमांड के लिए शाम करीब 4:30 बजे मुंगेली जिला न्यायालय लेकर पहुंची थी। पुलिसकर्मी उसे पेशी के लिए कटघरे में खड़ा करने ले जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा।

जज को दी धमकी

शिकायत के अनुसार, जब आरोपी से उसका नाम पूछा गया तो वह आक्रामक हो गया। उसने पीठासीन अधिकारी की ओर उंगली दिखाते हुए कहा, ‘तू मेरे को जेल भेजेगा बे।’ इसके बाद आरोपी ने कटघरे से छलांग लगा दी और सीधे पीठासीन अधिकारी के सामने पहुंच गया। आरोपी ने वहां लगे कांच के फ्रेम को जोर-जोर से तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान उसने पीठासीन अधिकारी और न्यायालयीन कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज भी की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने सभी को जान से मारने की धमकी दी।

कांच का फ्रेम तोड़ने की भी कोशिश

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी का व्यवहार काफी अपमानजनक था। उसके इस कृत्य से पीठासीन अधिकारी और न्यायालय के कर्मचारी आहत हुए। आरोपी ने जिस तरह कांच के फ्रेम को तोड़ने की कोशिश की, उसे भी शिकायत में गंभीर बताया गया है। घटना के बाद न्यायालय की ओर से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए CJM शत्रुघन कुमार बेलदार ने स्वयं मुंगेली थाने पहुंचकर शिकायत दी।

CJM की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR

CJM की शिकायत के आधार पर मुंगेली पुलिस ने आरोपी भगतराम राजपूत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। कोर्ट में पेशी के दौरान हुई इस घटना ने न्याअयाअलय परिसर की सुरक्षा और वहां मौजूद कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC;माफी दिल से मांगनी चाहिए, दिमाग से नहीं !, सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना सांसद संजय राउत को याद दिलाई जिम्मेदारी

    नईदिल्ली, एजेंसी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और न्यायपालिका के संबंध में की गई अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों को लेकर शुरू…

    HC; दोषमुक्ति के बाद भी 7 साल जेल में रहा व्यक्ति, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को 30 लाख रुपए मुआवजा देने का दिया आदेश

    नई दिल्ली, सर्वोच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में छत्तीसगढ़ शासन को निर्देश दिया है कि हत्या के मामले में दोषमुक्त किए जाने के बावजूद लगभग सात वर्ष तक जेल…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत