CRIME; दोस्ती करने से किया मना तो युवती पर चाकू से हमला, कई दिनों से पीछा कर रहा था युवक

रायपुर, राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में युवती के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाकू मारने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। आरोपित कई दिनों से युवती का पीछा कर रहा था।

जानकारी के अनुसार युवती शक्ति नगर में होटल चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। होटल में कौशल यादव भी आता था। कुछ दिन बाद से वह युवती को परेशान करने लगा। युवती को दोस्ती करने और उससे बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने इसका विरोध किया, तो धमकाने लगा। युवती ने कुछ माह पहले होटल बंद कर दिया और अपने घर में रहने लगी। दूसरी जगह जाब की तलाश करने लगी।

सोमवार सुबह करीब 11.50 बजे युवती अपना नया बायोडाटा बनवाने अपने घर से च्वाइस सेंटर जा रही थी। इसी दौरान गली में कौशल मिल गया। उसने युवती को रोक लिया और मुझसे बात नहीं करती हो, कहकर धमकाने लगा। युवती ने दोस्ती करने से मना किया तो अपने पास रखे चाकू को निकाला और उसके पेट में घोंप दिया। युवती उससे बचने के लिए चीख-पुकार मचाते, इधर-उधर भागने लगी। चेहरे पर भी चाकू मारा। युवती की चीख पुकार सुनकर लोग वहां जुटने लगे तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIRE टिंबर मार्केट में भीषण आग! देर रात भड़की लपटों से मचा हड़कंप,करोंडों की सागौन लकडी खाक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग त्रिमूर्ति नगर के समीप पायनियर…

    FRAUD;मैट्रिमोनियल सिंडिकेट’ का भंडाफोड़, 25 युवती गिरफ्तार, दुल्हन बन बात करती थीं लड़कियांं, 7693 लोगों से की 1.11 करोड़ की ठगी

    रायगढ़, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर चल रहे रैकेट का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि दरोगा पारा स्थित एक केंद्र में…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……