CRIME; दो पक्षों में विवाद के बाद बिलासपुर में देर रात भयंकर बवाल… भारी पुलिस बल तैनाती के बाद धारा 144 लागू

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में सोशल मीडिया पर हिंदू विरोधी कमेंट्स को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. तनाव बढ़ने के बाद पथराव हो गया. बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ. कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल हो गए हैं. कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया. इसके साथ ही विधायक सुशांत शुक्ला ने भी निरीक्षण किया. इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

शुक्रवार शाम सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो समुदायों के कुछ युवकों के बीच हुए विवाद व मारपीट ने देर रात को हिंसक झड़प का रूप ले लिया. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से चंद मीटर की दूरी पर खपरगंज इलाके में तनाव इतना बढ़ा कि पथराव होने लगा, जिसमें पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं. इसके बाद हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने अश्रु गैस के गोले भी छोड़े. एसएसपी रजनेश सिंह ने खुद मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला है. आधी रात बाद तक भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा था. अब यहां जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इलाके से गुजरने के दौरान युवकों के दो गुटों में आपस में बहस के बाद मारपीट हो गई थी. इसके बाद मामला बढ़ता गया और दोनों पक्षों के लोगों की संख्या बढ़ गई. इसके बाद वहां पर दोनों ओर से पथराव होने लगा. इसमें कई लोगों के जख्मी होने की बात कही गई है. घटना की सूचना फैलने के बाद वहां पर युवकों की भीड़ भी बढ़ती चली गई, इससे शुरू में पुलिस बल कम होने के कारण हालात पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा था. सिटी कोतवाली थाने के पास हुए इस उपद्रव के बीच थाना परिसर में भी भारी जमावड़ा हो गया. भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. इलाके में आधी रात तक तनाव की स्थिति रही, हालांकि पुलिस ने भीड़ को समझाने के साथ ही हालात पर नियंत्रण पाने का दावा किया है.

रात में कलेक्टर संजय अग्रवाल के साथ एसएसपी रजनेश सिंह खुद सिविल लाइन थाना में बैठ कर एक पक्ष के लोगों से बातचीत कर समझाने का प्रयास कर रहे थे. थाना के सामने से लेकर गोलबाजार और सदरबाजार तक युवकों का काफी हुजूम एकत्रित था. इसी भीड़ को हटाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही थी. आधी रात तक जिले के सभी थानों का पुलिस बल बिलासपुर बुला लिया गया था और प्रभावित इलाकों में भारी बल तैनात कर आवाजाही रोकी जा रही थी. जाने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई थी.

आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की तैयारी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात में ही दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास की जा रही है. इलाके में करीब तीन घंटे तक समूह में घूम रहे युवकों के कारण तनाव की नौबत आती रही. कुछ जगह से पत्थर चल रहे थे, जिसमें एक पक्ष के युवक बुरी तरह जख्मी हो गए थे, इनकी संख्या दर्जनभर से अधिक होने की बात कही गई है. इसे लेकर भी एक संगठन के लोग आक्रोशित हो रहे थे. रात एक बजे दूसरे पक्ष के लोग सड़क से नदारद हो चुके थे, पर सड़क से एक पक्ष के लोग हटने को तैयार नहीं हो रहे थे. भारी पुलिस बल आने के बाद 1.30 बजे इलाके से भीड़ को तितर बितर कर दिया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC SCAM; पेपर लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक के बड़े खुलासे, एडिशनल कलेक्टर ED की हिरासत में

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एडिशनल कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय के तत्कालीन OSD रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे…

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व