CRIME; न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री निवास के सामने परिवार सहित करुंगा आत्मदाह…गाँव से बहिष्कृत कोटवार ने दी चेतावनी

महासमुंद,  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पाटनदादर में कोटवार भागीरथी चौहान ने गांव के कुछ लोगों पर जातिगत भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि धार्मिक आयोजन के दौरान उनके द्वारा दिए गए सहयोग को स्वीकार नहीं किया गया, जिससे उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित होना पड़ा। आरोप है कि इस दौरान उन पर “अपनी औकात में रहने” जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई। मामले को लेकर ग्रामीणों में तनाव का माहौल है और पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।धार्मिक आयोजन में योगदान को लेकर विवाद

शिकायत के अनुसार, जुलाई 2024 में आयोजित हरीनाम कीर्तन यज्ञ के दौरान गांव में चंदा एकत्र किया जा रहा था। इसी दौरान भागीरथी चौहान ने 1000 रुपये नकद और पांच किलो चावल सहयोग स्वरूप देने की इच्छा जताई थी, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने यह कहते हुए उनका योगदान लेने से इनकार कर दिया कि इससे “धर्म भ्रष्ट” हो जाएगा।

सार्वजनिक अपमान और बहिष्कार का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने मिलकर उन्हें सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया। उनके अनुसार, खाप पंचायत जैसी व्यवस्था बनाकर उनके परिवार से बातचीत, आना-जाना और मजदूरी करने वालों पर भी दबाव बनाया गया।उन्होंने आरोप लगाया है कि वे पिछले कई महीनों से थाना सांकरा में लगातार शिकायतें दे रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

मामले को लेकर भागीरथी चौहान ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे अपनी पत्नी और बच्चों सहित मुख्यमंत्री निवास रायपुर के सामने आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी प्रशासन और दोषी व्यक्तियों की होगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; एसईसीएल के चार अधिकारियों को जेल, CBI की विशेष कोर्ट ने सुनाई चार-चार साल की सजा

    जबलपुर, मध्य प्रदेश की सीबीआई कोर्ट जबलपुर ने एसईसीएल (SECL) के चार अधिकारियों को सजा सुनाई है। इतना ही नहीं चारों अफसरों पर एक-एक लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना…

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…