CRIME; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट पर टीआई समेत आधा दर्जन जवानों के खिलाफ उन्हीं के थाने में FIR

भोपाल, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मारपीट करने के मामले में रातीबड़ थाना प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के खिलाफ उनके ही थाने में शिकायत की गई है। अब इस मामले में संगठन के प्रांतीय अधिकारी दोपहर बाद बैठक कर फैसला लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम बजरंग दल के कार्यकर्ता जीतू बंजारा के साथ इलाके के कुछ निगरानीशुदा बदमाशों ने मारपीट कर दी थी। इसी सिलसिले में बजरंग दल के जिला संयोजक, उपाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता पीड़ित को साथ लेकर शिकायत करने थाने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि थाने में उनके साथ थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव और उनके अधीनस्थ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी थी। बाद में पुलिस के आला अफसरों के दखल पर मामला शांत हो गया था।

देर रात में विहिप मध्य भारत प्रांत मंत्री राजेश जैन ने पुलिस के आला अफसरों से बातचीत की तो थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव, सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह समेत करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एनसीआर के तहत कार्रवाई की। हालांकि संगठन के कार्यकर्ता इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं, और प्रांत के अधिकारी दोपहर में बैठकर फैसला लेंगे। बताया जाता है कि इस मामले में थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PUBLIC; राजधानी में राजनीतिक अखाडा,आम जनता हलाकान, कर्मचारी संघ की तरह राजनीतिक दलों के आंदोलन पर बंदिश क्यों नहीं?

    अर्जुन तिवारी रायपुर, नई दिल्ली में गता दिवस लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपाई कांग्रेस भवन का घेराव…

    ACCIDENT; ट्रक से भिड़ी वन विभाग की सरकारी बोलेरो, रेंजर की मौत, 9 घायल

    गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर ध्रुवागुड़ी और बुढ़गेलटप्पा घाटी के बीच बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में वन विभाग के देवभोग वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर)…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र