CRIME; राजधानी में एक्सपायरी मिल्क पाउडर से नवजात की मौत पर मेडिकल स्टोर को नोटिस, पुलिस ने मामला दर्ज किया

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में परिजनों ने एक्सपायरी मिल्क पाउडर से नवजात की मौत का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि डॉक्टर ने मिल्क पाउडर के डिब्बे को देखकर बताया कि ये एक्सपायर हो चुका है. इसी वजह से नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

29 जून को जन्मी थी बच्ची

पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर कन्नोजे की पत्नी डागेश्वर कन्नोजे ने 29 जून 2026 को जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया. पर्याप्त मात्रा में मां का दूध नहीं आने पर डॉक्टर ने मेडिकल स्टोर से मिल्क पाउडर खरीदने की सलाह दी. चंद्रशेखर ने 30 जून को मेकाहारा अस्पताल के गेट के पास स्थित मेडिकल स्टोर से मिल्क पाउडर खरीदा. दोनों बच्चियों को मिल्क पाउडर से तैयार दूध को पिलाया गया. परिजनों का आरोप है मिल्क पाउडर से तैयार दूध को पिलाने के बाद उनकी 4 जुलाई को तबीयत खराब हो गई. इसके बाद मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद दो दिनों बच्ची ICU में भर्ती रही, जहां उसकी मौत हो गई.

‘हाथ से छीना एक्सपायरी मिल्क पाउडर’

पीड़ित परिवार ने मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने CMHO, ड्रग इंस्पेक्टर और फूड इंस्पेक्टर को इस मामले की जानकारी दी है. डॉक्टर का लिखित मेमो लिया गया है. इसके साथ ही मेडिकल स्टोर के डीवीआर को जब्त कर लिया गया और नोटिस दिया गया. परिजनों का आरोप है कि जब मेडिकल स्टोर के पास एक्सपायरी डेट वाली मिल्क पाउडर का डिब्बा लेकर पहुंचे तो उनसे वो छीन लिया गया. स्टोर के कर्मचारी ने उन्हें दूसरा डिब्बा थमा दिया गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; 100 किडनी प्रत्यारोपण कर एम्स ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, 98 प्रत्यारोपाण मुफ्त में

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 100 सफल किडनी प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) पूरे कर लिए हैं। संस्थान…

    HEALTH; मरीजों की मौत के बाद डी.डी. हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त, अस्पताल सील करने का आदेश

     बिलासपुर, ​चिकित्सा के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले और नियमों को ताक पर रखकर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. जिले में संचालित सेमरा (गौरेला रोड) स्थित डी.डी. हॉस्पिटल पर प्रशासन…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’