CRIME; राम मंदिर के बाद अब बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी? बैठ गई जांच, कई कर्मचारियों को नोटिस

देहरादून,  राम मंदिर में दान चोरी का मामला अभी सुलझ नहीं पाया है. तबतक विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि बदरीनाथ धाम में भी आने वाले दान और चढ़ावे की रकम में हेरफेर की जा रही है. बढ़ते मामले को देखते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने जांच के आदेश दे दिए.

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर समिति ने इन आरोपों को अत्यंत गंभीरता से लिया है और पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक जांच के लिए एक जांच समिति गठित करने के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उस दावे का भी खंडन किया, जिसमें एक कर्मचारी को उनका ‘निजी सचिव’ बताया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति उनका निजी सचिव नहीं, बल्कि बीकेटीसी का एक नियमित सरकारी कर्मचारी है. उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी.

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि दो जुलाई से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मामले में मिली शिकायत के आधार पर बदरीनाथ मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई. उन्होंने कहा कि हालांकि, उपलब्ध फुटेज अपेक्षित रूप से स्पष्ट नहीं है, फिर भी मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल बीकेटीसी अध्यक्ष को दे दी गई.

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के निर्देश पर संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लिया जा रहा है तथा पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए एक आंतरिक जांच समिति गठित की जा रही है. उन्होंने बताया कि समिति उपलब्ध साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज तथा संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी.

रांगड़ ने कहा कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है तो श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अधिनियम, 1939 तथा कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार के अपुष्ट या भ्रामक आरोपों के प्रसार से बचें. उन्होंने आगे कहा कि यह मामला देश के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक बदरीनाथ धाम और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए तथ्यों की पुष्टि होने से पहले संयम बरतना और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा