CRIME; लोक भवन के पास आत्मदाह करने वाली महिला की मौत, निजी मकान तोड़ने पर प्रशासन से लगाई थी न्‍याय की गुहार

रायपुर, राजाधानी रायपुर के लोकभवन के पास आत्मदाह का प्रयास करने वाली पूर्णिमा साहू की अंतत: मौत हो गई है. पूर्णिमा ने डीकेएस अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को अंतिम सांस ली. मृतका अभनपुर के भुरकोनी गांव की रहने वाली थी.

पूर्णिमा साहू ने न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कुछ दिन पहले ही आत्मदाह का प्रयास किया था. उन्होंने निजी मकान तोड़े जाने की शिकायत को लेकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई थी. उनका आरोप था कि शिकायत के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया.फिलहाल पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

दरअसल, रायपुर में 21 जून को सिविल लाइन स्थित लोकभवन के पास आत्मदाह का प्रयास किया था. आत्मदाह करने पर वह गंभीर रूप से झुलस गई थी. महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

लोकभवन पहुंचकर महिला ने डाला ज्वलनशील पदार्थ

जानकारी के अनुसार, 21 जून को सबसे पहले पूर्णिमा के पति लोकभवन पहुंचे थे. वहां पहुंचकर आत्महत्या का प्रयास करने की कोशिश की थी. लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर अपने साथ ले लिया. वहीं कुछ देर बाद पूर्णिमा साहू ने लोकभवन पहुंचकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह कर लिया. आग की लपटों में घिरी महिला को तत्काल प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था. करीब 4 साप्‍ताह इलाज चलने के बाद महिला की मंगलवार को मौत हो गई.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा