CRIME; गांजा तस्करी में पुलिस जवान भी शामिल, दो आरोपी गिरफ्तार, सिपाही फरार

0 बर्खास्त हो चुका है एक सिपाही

महासमुंद,  जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में एक पुलिस आरक्षक का नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है। सांकरा पुलिस ने इस मामले में एक आरक्षक सहित तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी आरक्षक फरार बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि एडिशनल एसपी ने की है।

मिली जानकारी के अनुसार 3 मार्च को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओडिशा के बरगढ़ जिले के जगदलपुर निवासी टीटू उर्फ सोलन दास (38) को एक स्कूटी के साथ पकड़ा। उसके पास से पीले रंग के कैरी बैग में करीब 4.87 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि एक मार्च को बसना थाना में पदस्थ आरक्षक पीयूष शर्मा और अखराभांठा निवासी धर्मेंद्र सोनी ने उसे करीब 18 किलोग्राम गांजा लाकर दिया था। इसके आधार पर सांकरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने धर्मेंद्र सोनी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरक्षक पीयूष शर्मा फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 18 किलो 47 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 9 लाख रुपए), एक बिना नंबर की स्कूटी (कीमत करीब 80 हजार रुपए), आरक्षक पीयूष शर्मा की बुलेट (कीमत लगभग 1 लाख रुपए) तथा तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 11 लाख 5 हजार रुपए बताई गई है।

पहले भी सामने आ चुका है मामला

गौरतलब है कि करीब दो माह पहले भी रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक चंद्रशेखर साहू को शिवरीनारायण पुलिस ने 15.700 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में एसपी ने 6 फरवरी को आरक्षक को बर्खास्त कर दिया था। लगातार पुलिसकर्मियों के नाम गांजा तस्करी के मामलों में सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं और इससे पुलिस विभाग की छवि पर भी असर पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस फरार आरक्षक की तलाश में जुटी हुई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BANKING; बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ

    भुवनेश्वर, ओडिशा के क्योंझर में गत सोमवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। आदिवासी जीतू मुंडा अपनी मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। कंकाल देख बैंक…

    SUICIDE; युवा जज अमन वर्मा जिंदगी की जंग हार गए !, पत्नी की धमकी और प्रताडना से त्रस्त जज ने की खुदकुशी

    नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली सफदरजंग एरिया से शनिवार को आई एक खबर ने सबका ध्यान खींचा। खबर थी, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) में सेक्रेटरी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…