CRIME; गृहमंत्री के इलाके के बच्चे भूखे-प्यासे मिले, 16 में से 7 नाबालिग, काम दिलाने के नाम पर ले गए थे राजधानी ………..

दुर्ग, छत्तीसगाढ के दुर्ग जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर पुलिस, चाइल्ड हेल्पलाइन और विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया. शुरुआती जांच में इनमें से 7 बच्चे नाबालिग पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे सुबह से भूखे-प्यासे थे एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के क्षेत्र के कवर्धा एवं राजनांदगांव जिले बताए गए है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों को कवर्धा से रायपुर में काम दिलाने और बाद में उत्तर प्रदेश ले जाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी दिलाने का झांसा देकर लाया गया था. मामले की सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने तत्काल बस स्टैंड पहुंचकर कार्रवाई की और सभी बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया.

16 में से 7 बच्चे नाबालिग

शुरुआती जांच में 7 बच्चे नाबालिग और 9 बालिग पाए गए, जो कि सुबह से भूखे-प्यासे थे और कवर्धा से आए थे. बच्चों को काम के लिए ले जाने की बात सामने आई है. वहीं बस स्टैंड पर उन्हें लेने पहुंचे एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के जिला परियोजना समन्वयक चंद्रप्रकाश पटेल ने बताया कि बुधवार शाम सूचना मिली थी कि रायपुर से आ रही एक बस में 10 से अधिक बच्चों को काम के लिए ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस को जानकारी दी गई और संयुक्त टीम दुर्ग बस स्टैंड पहुंचकर बस का इंतजार करने लगी.

बस स्टैंड पहुंचते ही टीम ने की जांच

रात करीब साढ़े 8 बजे बस दुर्ग बस स्टैंड पहुंची। टीम ने बस की जांच की तो उसमें 16 बच्चे मिले। सभी को सुरक्षित बस से उतारकर चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय लाया गया, जहां उनकी गिनती, दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की गई. पूछताछ में सामने आया कि बच्चों से पहले रायपुर में काम दिलाने की बात कही गई थी, जिसके बाद उन्हें दुर्ग भेजा गया। कई बच्चों ने बताया कि उन्हें यह तक नहीं पता था कि दुर्ग में कहां जाना है. कुछ बच्चों ने यह भी बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश ले जाकर 15 हजार रुपए मासिक वेतन पर काम दिलाने का झांसा दिया गया था. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

सुबह से भूखे-प्यासे थे बच्चे

रेस्क्यू किए गए सभी बच्चे सुबह से भूखे-प्यासे थे. उन्हें सुरक्षित निकालने के बाद सबसे पहले भोजन कराया गया. इसके बाद नाबालिग बच्चों को सुरक्षित आश्रय गृह में रखा गया. अधिकारियों ने बताया कि हर बच्चे की अलग-अलग काउंसलिंग और पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.

उत्तर प्रदेश का व्यक्ति बच्चों को लेने पहुंचा था दुर्ग

चाइल्ड लाइन के अधिकारियों ने यह भी बताया कि उक्त बच्चों को रमेश कुमार नामक व्यक्ति लेने के लिए दुर्ग बस स्टैंड पहुंचा था। रमेश कुमार नसीमपुर जिला चंदौली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मामले में रमेश कुमार से भी पूछताछ की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED;पीएससी गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, टामन सिंह सोनवानी समेत 3 के खिलाफ PMLA कोर्ट में पेश की चार्जशीट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC गड़बड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने विशेष PMLA कोर्ट में मामले से जुड़ी चार्जशीट पेश कर दी है।…

    LIQUOR; महुआ शराब से दो लोगों की मौत, पिताईपाली में मातम, शराब की अवैध बिक्री पर सवाल

    महासमुंद, मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के बसना तहसील क्षेत्र के पिताईपाली गांव में महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है.…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर