Crime: चोरी करने घर में घुसे चोर ने बनाया पति-पत्‍नी का अश्‍लील वीडियो,धमकी देकर बोला 10 लाख दो वरना कर दूंगा वायरल

भिलाई। चोरी करने के लिए घर में घुसे एक बदमाश ने एक दंपती के अश्‍लील वीडियो रिकार्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। आरोपित 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था रुपये न मिलने पर वो वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़ित दंपती ने नंदिनी थाना में घटना की शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी विनय कुमार साहू को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ ब्लैकमेलिंग की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने बताया कि वह प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता था लेकिन, परीक्षा में प्रारंभिक परीक्षा में ही असफल होने के बाद उसने चोरी करना शुरू कर दिया था।

पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए क्राइम डीएसपी हेमप्रकाश नायक और नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि अहिवारा निवासी एक दंपती ने इस मामले की शिकयत की थी। इस मामले की जांच के बाद वार्ड दो अहिवारा निवासी विनय कुमार साहू (28) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी विनय कुमार साहू पहले भी दो बार पीड़ित दंपती के घर पर चोरी कर चुका था और तीसरी बार चोरी करने के लिए पहुंचा था। जब वो घर में पहुंचा तो दंपती जाग रहे थे और आरोपित ने उनके अश्‍लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने सब्जी और फल वालों के नाम पर सिम खरीदा और उस नंबर से पीड़ित को वाट्सएप पर उनका ही वीडियो भेज दिया। वीडियो के आधार पर उसने 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और रुपये न मिलने पर आरोपी ने उसे वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया।

वीडियो देखकर दंपती के पैर तले जमीन खिसक गई। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ये कैसे हुआ? उन्होंने फौरन पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद एसीसीयू की टीम ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी मदद से आरोपी तक पहुंची।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश