CRIME; छत्तीसगढ़ की बेटियों को अलीगढ़ में बेचता था गिरोह, ‘सरगना चाची’ समेत 5 गिरफ्तार, तीन बच्चियां बरामद

लखनऊ , यूपी के अलीगढ़ में पुलिस ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. जो बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों को पढ़ाई-लिखाई और आर्थिक मदद का झांसा देकर छत्तीसगढ़ से अलीगढ़ लाने और फिर उन्हें मोटी रकम में बेचते थे. थाना टप्पल और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से तीन बच्चियों को भी रेस्क्यू किया है. पकड़े गए लोगों में तीन खरीददार भी हैं.

शुक्रवार को एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि सात अगस्त को पीआरवी से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बच्ची को किसी ने टप्पल क्षेत्र के मौर गांव में बेच दिया है. इस पर सीओ खैर अभिषेक कुमार पटेल के नेतृत्व में ऑपरेशन स्माइल के तहत टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा व थानाध्यक्ष एएचटी की टीमें गठित की गईं. पुलिस ने तत्काल पीड़िता को बरामद कर लिया. उससे पूछताछ में सामने आया कि प्रयागराज जिले के थाना सराय इनायत क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर निवासी बबीता उर्फ चाची पत्नी रामबाली यादव छत्तीसगढ़ राज्य से बेसहारा व आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं और महिलाओं को पढ़ाई-लिखाई, आर्थिक सहायता का लालच देकर अपने प्रभाव में लेती थी.

बच्चियों को पढ़ाई और नौकरी का देते थे लालच

पूछताछ और जांच में मानव तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हुआ. पुलिस ने इस मामले में थाना गौंडा क्षेत्र में रहने वाले सुखाराम उर्फ सूखा उर्फ महावीर फौजदारा, बबीता उर्फ चाची, बबलू, ओमपाल सिंह और विनोद को टप्पल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर तीन बच्चियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित किया गया.

‘सरागना चाची’ समेत 5 गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि बबीता उर्फ ‘चाची’ छत्तीसगढ़ की बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं व महिलाओं को पढ़ाई-लिखाई तथा आर्थिक सहायता दिलाने का लालच देकर अपने प्रभाव में लेती थी. इसके बाद उन्हें अलीगढ़ लाया जाता था. पुलिस के मुताबिक सुखाराम उर्फ सूखा उर्फ महावीर फौजदार इन बच्चियों को खरीदकर अलीगढ़ और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में मोटी रकम लेकर बेच देता था. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना टप्पल में मुकदमा अपराध संख्या 466/2026 के तहत धारा 143, 64, 65(1) बीएनएस, पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 (2) और बाल विवाह निषेध अधिनियम की धारा नौ में कार्रवाई की है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को पद से हटाने का आदेश बरकरार, हाई कोर्ट में याचिका खारिज

    बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के राज्य शासन के आदेश…

    ACCIDENT; विधायकपुन्नूलाल मोहले की भाई सहित तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने)…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा