CRIME; झलप राजस्व न्यायालय में नायब तहसीलदार के साथ मारपीट, पैसे लेकर काम करने का आरोप

महासमुंद, छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले के झलप स्थित राजस्व कार्यालय में नायब तहसीलदार से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। जहां उनसे उन्हीं के राजस्व कार्यालय में मारपीट हुई है। जिसकी सूचना पर पटेवा थाने में दी गई। जिस पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार जिले के झलप में स्थित उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार युवराज साहू के साथ उन्हीं के राजस्व न्यायालय में मारपीट की घटना घटित हुई है। नायब तहसीलदार युवराज साहू और कुलप्रीत सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बातचीत के दौरान कुलप्रीत सिंह ने मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया।

घटना के बाद रायपुर संभाग के बहुत से जिलों के पटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार और तहसीलदार पटेवा थाना पहुंचे। जहां उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस थाने में दर्ज कराई। जिस पर पटेवा थाने में आरोपी कुलप्रीत के खिलाफ बीएनएस के विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे रिमांड में लिया है। कुलप्रीत क्यों नायब तहसीलदार के विरुद्ध गाली गलौज, मारपीट पर उतारू हुआ, नायब तहसीलदार ने आखिर ऐसा क्या किया जिसकी वजह से मारपीट हुई! यह गंभीर जांच का विषय है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…