CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

रायपुर, राजधानी रायपुर में डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। 4 माह की गर्भवती महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी किरण घनश्याम आहूजा सहित अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भांटागांव चौक का है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता गुरप्रीत कौर गिल के साथ कथित डॉग रेस्क्यू संस्था से जुड़ी किरण आहूजा अपने साथियों के साथ पहुंची और विवाद के दौरान गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल और उसका पालतू कुत्ता भी छीन लिया तथा संस्था का नाम लेकर उसे धमकाने लगे।

पीड़िता ने घटना की शिकायत पुरानी बस्ती थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने किरण घनश्याम आहूजा और अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि कुछ लोग संस्था का नाम लेकर आम लोगों से मारपीट और गाली–गलौज जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं और बाद में संस्था का हवाला देकर बचने की कोशिश करते हैं। फिलहाल मुख्य आरोपी किरण घनश्याम आहूजा फरार बताई जा रही है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    रायपुर, दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समोदा, झेंझरी एवं सिरसा के मध्य स्थित खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया…

    SEX RACKET; दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार, किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, एमपी से बुलाई गई थी युवतियां

    धमतरी,  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। किराए के मकान में चल रहे इस अवैध कारोबार पर पुलिस ने दबिश देकर बैतूल, मध्यप्रदेश…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….